Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉलीवुड क्रिसमस 2024: वरुण धवन से आलिया भट्ट तक परिवार के साथ मनाया जश्न

क्रिसमस 2024 में बॉलीवुड के सितारे इस त्यौहार का जश्न मना रहे हैं। कुछ सितारों ने अपने घर में ही इंजॉय किया। तो कुछ वेकेशन पर निकल गए। आइए जानते हैं क्रिसमस पर बॉलीवुड सितारों ने किस अंदाज में इसे मनाया।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 25, 2024 | 05:40 PM

बॉलीवुड के सितारों ने ऐसे मनाया क्रिसमस 2024 का जश्न

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 25 दिसंबर के साथ ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया है इस मौके पर वरुण धवन अपनी फिल्म के रिलीज होने का जश्न मना रहे हैं, तो वही आलिया भट्ट अपने मायके पहुंची हुई है। रणबीर कपूर ने क्रिसमस ससुराल में मनाया है। परिणीति चोपड़ा ने क्रिसमस का त्योहार लंदन में मनाया। तो वहीं प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ क्रिसमस का त्यौहार मना रही हैं।

सोहा अली खान ने कुणाल खेमू और अपने बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार घर पर ही मनाया है। वहीं क्रिसमस का जश्न मनाने वाले सितारों की लिस्ट में तारा सुतारिया, मानुषी छिल्लर, बिपाशा बसु और नेहा धूपिया जैसे एक्ट्रेस का भी नाम शामिल है।

नेहा धूपिया का क्रिसमस
नेहा अपने पति और बच्चों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हुए नजर आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीर के माध्यम से फैंस के साथ इस लम्हे को साझा किया है। जिसमें वह किसी फन फेयर में नजर आ रही हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि घर से बाहर नेहा ने क्रिसमस का जश्न मनाया है।

सम्बंधित ख़बरें

Lara Dhawan DDH: ‘चलने में हो रही थी दिक्कत’, वरुण धवन ने बताई बेटी लारा की बीमारी की कहानी

सलमान खान के घर की रेकी और पाकिस्तान भेजे वीडियो, गाजियाबाद के ‘रोमियो’ का खौफनाक खुलासा!

‘मुझे तुम पर गर्व है’, करण जौहर ने आलिया भट्ट के फैसले पर जताई खुशी, आउटसाइडर्स को मिलेगा प्लेटफॉर्म

सिर्फ परदे पर नहीं…शेयर बाजार में भी दिखा धुरंधर-2 का जलवा, एक ही दिन में PVR को कर दिया मालामाल

डायना पेंटी का क्रिसमस
डायना पेंटी ने अपने घर पर ही क्रिसमस का जश्न मनाया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने रेड कलर का ऑफ शोल्डर बो टॉप पहना है और उनके पीछे क्रिसमस ट्री तस्वीर में नजर आ रही है।

बिपाशा बसु का क्रिसमस
बिपाशा बसु ने भी अपने घर पर ही क्रिसमस को सेलिब्रेट किया, वह बेटी देवी के साथ क्रिसमस मनाते हुए नजर आई हैं। तस्वीर में क्रिसमस ट्री भी दिखाई दे रहा है। जिस पर छोटे-छोटे सांता क्लास के कट आउट भी टंगे हुए हैं। मां बेटी दोनों ने गहरे लाल रंग का कपड़ा पहना हुआ है।

मानुषी छिल्लर का क्रिसमस
मानुषी छिल्लर व्हाइट आउटफिट के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने भी क्रिसमस का जश्न अपने घर पर ही मनाया है। तस्वीर में उन्होंने हाथ में ड्रिंक ले रखी है और उनके साथ क्रिसमस ट्री भी दिखाई दे रहा है।

भूमि पेडणेकर और तारा सुतारिया का क्रिसमस
भूमि पेडणेकर और तारा सुतारिया ने भी क्रिसमस का जश्न अपने-अपने घर पर ही मनाया है। दोनों की तस्वीरों में आप देख सकते हैं वह अपने घर पर ही क्रिसमस को इंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं। तारा सुतारिया तस्वीर में अपनी बहन पिया सुतारिया के साथ नजर आ रही हैं। वहीं भूमि पेडणेकर ने अपनी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है वह क्रिसमस ट्री के साथ दिखाई दे रही हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का क्रिसमस
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महेश भट्ट के घर क्रिसमस मनाते हुए नजर आए हैं। दोनों के साथ बेटी राहा भी मौजूद थी, जिसने मीडिया कर्मियों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा और वह क्रिसमस जश्न के दौरान सुर्खियों में रही। सोनी राजदान ने क्रिसमस के मौके पर परिवार के सदस्यों के लिए खास जश्न का आयोजन किया था। सोनी राजदान ने क्रिसमस जश्न से जुड़ी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की है। उनकी इस पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, राहा, नीतू कपूर, पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और कई अन्य लोग नजर आए।

Alia bhatt to varun dhawan bollywood celebrities celebrate christmas this year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2024 | 05:40 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Bollywood
  • varun dhawan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.