Alia Bhatt का कान्स 2026 में बार्बी अवतार, पेस्टल पिंक गाउन में लूटी महफिल, फैंस बोले- ड्रीमी लुक
Alia Bhatt Pink Gown: आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पेस्टल पिंक गाउन पहनकर शानदार एंट्री की। आलिया के बार्बी-इंस्पायर्ड लुक, मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट नेकलेस ने फैंस का दिल जीत लिया।
- Written By: सोनाली झा
आलिया भट्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Cannes Film Festival 2026: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है और पिछली बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने लुक्स से हर किसी का ध्यान खींचा। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट करके अपनी फीलिंग बताई। फोटोज में एक्ट्रेस लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन में नजर आ रही हैं, जिसे भारतीय डिजाइनर यश पाटिल ने डिजाइन किया। इसमें एक क्लासिक, रोमांटिक सिल्हूट है, साथ ही एक कोर्सेटेड स्वीटहार्ट बॉडिस और पतली स्पैगेटी स्ट्रैप्स हैं। कपड़े पर चारों ओर फूलों और पत्तियों से प्रेरित बारीक कारीगरी की गई है।
हालांकि, आलिया ने अपना लुक बेहद सिंपल और रॉयल रखा। उन्होंने मिनिमल मेकअप किया, जिससे उनका चेहरा साफ और निखरा नजर आ रहा है। आलिया के पोस्ट करते ही उनके चाहने वालों ने कमेंट की बौछार कर दी। आम यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक ने कमेंट कर आलिया के लुक की तारीफ की। नेहा धूपिया और रिद्धिमा कपूर साहनी ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, तो करण जौहर ने लिखा कि बहुत सुंदर लग रही हो, प्यारी बच्ची।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Cocktail 2 Earnings: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 की रफ्तार पड़ी धीमी, 12वें दिन भी नहीं दिखी कमाई में तेजी
Lock Upp 2 Update: जनता की आवाज बनकर लौटेंगी कंगना रनौत, पहले एविक्शन में कंटेस्टेंट्स की बढ़ेंगी मुश्किलें
अब होगा हिसाब 2 का ट्रेलर रिलीज, भाई की तलाश में हर हद पार करेगा बॉबी, गोल्डी के साथ शुरू होगा धोखे का खेल
सोनी राजदान का कमेंट
आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने लिखा कि बहुत सुंदर लग रही हो, बेटा। शरवरी और आकांक्षा ने स्टनिंग लिखा। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ उनके पति रणबीर कपूर के अलावा विक्की कौशल नजर आएंगे।
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म
माना जा रहा है कि ‘लव एंड वॉर’ बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ‘संगम’ से प्रेरित है, जिसमें राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया यशराज फिल्म्स की वुमेन स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में होगी। इसके अलावा, फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
