Sunny Leone Career: पुरानी पहचान छोड़ भारत आईं सनी लियोनी, बिग बॉस ने बदली जिंदगी, जिस्म 2 से चमकी किस्मत

Sunny Leone Journey: सनी लियोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। नर्स बनने का सपना देखने वाली सनी ने संघर्षों और आलोचनाओं के बीच बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। बिग बॉस ने उनके करियर को नई दिशा दी।
Sunny Leone Birthday Life Story Real Name Bollywood Journey Family
सनी लियोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Sunny Leone Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा के ओंटारियो में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। सनी लियोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। बचपन में सनी काफी शरारती स्वभाव की थीं। उन्हें खेलकूद में काफी रुचि थी। परिवार ने उन्हें अच्छी शिक्षा दी और हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सनी लियोनी की जिंदगी का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। एक समय ऐसा भी था, जब लोग उन्हें सिर्फ उनकी पुरानी पहचान से देखते थे, लेकिन सनी ने मेहनत और धैर्य के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की की। चमक-दमक की दुनिया में आने से पहले सनी का सपना नर्स बनने का था। वह मेडिकल फील्ड में जाकर लोगों की मदद करना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें एक बिल्कुल अलग रास्ते पर ले गई।

सनी लियोनी ने की थी वेट्रेस की नौकरी

हालांकि जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सनी ने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने एक जर्मन बेकरी में वेट्रेस की नौकरी की। इसके अलावा, टैक्स और रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया। इसी दौरान उनकी जिंदगी धीरे-धीरे ग्लैमर इंडस्ट्री की ओर बढ़ने लगी। मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्हें नई पहचान मिलने लगी।

Sunny Leone Birthday Life Story Real Name Bollywood Journey Family

सनी लियोनी का बॉलीवुड करियर

बाद में उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में काम किया। इस दौरान उन्हें आलोचनाओं और तानों का सामना भी करना पड़ा। पुरानी चीजें सब छोड़कर सनी नई पहचान बनाना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने भारत का रूख किया और पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं। इस शो ने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच नई पहचान दिलाई। शो के दौरान ही मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म 'जिस्म 2' का ऑफर दिया। यही फिल्म उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत बनी।

सनी लियोनी की निजी जिंदगी

इसके बाद उन्होंने रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला, मस्तीजादे और कई दूसरी फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा, उन्होंने टीवी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला को भी होस्ट किया और अपनी अलग पहचान बनाई। सनी लियोनी की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने डेनियल वेबर से शादी की और दोनों आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों ने एक बेटी निशा को गोद लिया और बाद में सरोगेसी के जरिए दो बेटों के माता-पिता बने।

Navbharat Live
navbharatlive.com