Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धुरंधर’ के बाद अब साउथ में दहाड़ेंगे रहमान डकैत, ‘महाकाली’ से खौफनाक लुक वायरल, फैंस का बढ़ा क्रेज

Akshaye Khanna Shukracharya Role: अक्षय खन्ना ‘महाकाली’ में शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे। बर्थडे पर फिल्म की पहली झलक सामने आई, डायरेक्टर ने बताया कि कुछ बड़ा आने वाला है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 29, 2026 | 04:25 PM

अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akshaye Khanna Mahakali First Look: फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘रहमान डकैत’ के किरदार में मिली तारीफों के बाद फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनके जन्मदिन के खास मौके पर इस इंतजार पर विराम लग गया है।

अक्षय खन्ना एक फिर अपकमिंग फिल्म करेंगे धमाका

28 मार्च को अक्षय खन्ना के बर्थडे पर फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘महाकाली’ से एक खास झलक शेयर की है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ‘शुक्राचार्य’ के किरदार में नजर आएंगे, जो पौराणिक कथा का एक बेहद शक्तिशाली और रहस्यमयी चरित्र है। मेकर्स द्वारा शेयर की गई बिहाइंड द सीन (BTS) फोटो में उनका लुक काफी इंटेंस और आकर्षक दिखाई दे रहा है।


प्रशांत वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह तस्वीर साझा करते हुए अक्षय खन्ना के लिए एक खास बर्थडे नोट भी लिखा। उन्होंने अभिनेता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अक्षय उन कलाकारों में से हैं जो बिना किसी शोर-शराबे के अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय की गहराई उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है।

‘महाकाली’ फिल्म में क्या होगा खास?

फिल्म ‘महाकाली’ खास इसलिए भी है क्योंकि इसके जरिए अक्षय खन्ना तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। इससे पहले जारी किए गए फर्स्ट लुक पोस्टर में भी अक्षय को ‘असुर गुरु शुक्राचार्य’ के रहस्यमयी अवतार में दिखाया गया था, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी थी।

प्रशांत वर्मा ने अपने पोस्ट में यह भी इशारा किया कि यह प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आने वाला है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जल्द ही इससे जुड़ी और जानकारियां साझा की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- RCB की जीत के बाद विराट का दिखा रोमांटिक अंदाज, भरे स्टेडियम में अनुष्का को दिया फ्लाइंग किस, शर्म से हुईं लाल

वहीं, अक्षय खन्ना सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वह जल्द ही ‘इक्का’ नाम की एक क्राइम ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सनी देओल भी अहम भूमिका में होंगे। कुल मिलाकर, अक्षय खन्ना का आने वाला समय काफी व्यस्त और दिलचस्प रहने वाला है, और फैंस उन्हें एक बार फिर नए और दमदार किरदार में देखने के लिए तैयार हैं।

Akshaye khanna mahakali first look out after shukracharya role in prashanth varma movie

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 04:25 PM

Topics:  

  • Akshaye Khanna
  • Entertainment News
  • Upcoming Films

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.