Akshaye Khanna Birthday: चार साल गायब, फिर बना ‘रहमान डकैत’, जानें फिर अक्षय खन्ना ने कैसे पलटी बाजी

Akshaye Khanna ने सालों के ब्रेक के बाद ‘इत्तेफाक’, ‘मॉम’ और ‘दृश्यम 2’ से दमदार वापसी की। 2025 में ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत और ‘छावा’ में औरंगजेब के किरदार ने उन्हें फिर सुर्खियों में ला दिया।
Akshaye Khanna comeback birthday Special Dhurandhar 2025 Rahman Daku role Bollywood
अक्षय खन्ना (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Akshaye Khanna Comeback: बॉलीवुड के टैलेंटेड लेकिन अंडररेटेड सितारों में गिने जाने वाले अक्षय खन्ना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली कलाकार कभी खत्म नहीं होते वो बस सही मौके का इंतजार करते हैं। सालों तक पर्दे से गायब रहने के बाद उन्होंने ऐसी वापसी की, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ था। आज अक्षय खन्ना अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं।

अक्षय खन्ना दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। 19 साल की उम्र में वह बाल झड़ने की समस्या से जूझने लगे थे। जिसने शुरुआती दौर में उन्हें काफी परेशान किया। लेकिन फिर उन्होंने उस सच्चाई को अपना लिया। उन्होंने 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। लेकिन उसी साल जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर ने उन्हें पहचान दिलाई। फिर अक्षय खन्ना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉर्डर में अक्षय खन्ना के ‘धर्मवीर’ किरदार ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

अक्षय खन्ना का करियर

अक्षय खन्ना बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म करते चले गए। साल 2001 में फरहान अख्तर की फिल्म दिल चाहता है अक्षय के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। ‘सिड’ के शांत और इमोशनल किरदार में उन्होंने एक नए तरह के हीरो को पेश किया संवेदनशील और गहराई से भरा हुआ। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

गायब होने का दौर

हमराज, हंगामा और रेस जैसी फिल्मों में शानदार प्रदर्शन के बाद अक्षय खन्ना अचानक इंडस्ट्री से दूर हो गए। 2012 से 2016 तक लगभग चार साल तक वे स्क्रीन से पूरी तरह गायब रहे। इस दौरान उनके करियर को लेकर कई सवाल उठे और ऐसा लगा जैसे उनका सफर खत्म हो गया हो। लेकिन 2017 में इत्तेफाक और मॉम जैसी फिल्मों से उन्होंने शानदार कमबैक किया। इसके बाद दृश्यम 2 में उनके सख्त पुलिस ऑफिसर के किरदार ने फिर से उनकी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

2025 में करियर का नया शिखर

साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में ‘रहमान डकैत’ के खौफनाक किरदार ने दर्शकों को दहला दिया। वहीं छावा में उनके ‘औरंगजेब’ रोल ने क्रिटिक्स को भी प्रभावित किया। अक्षय खन्ना ने यह साबित कर दिया है कि टैलेंट और धैर्य के दम पर दूसरी पारी भी पहली से ज्यादा शानदार हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com