‘धुरंधर’ की कामयाबी के बाद बदला अक्षय खन्ना का रवैया? मेकर्स ने दी लीगल एक्शन की कड़ी चेतावनी
Akshaye Khanna Legal Action: अक्षय खन्ना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ‘दृश्यम 3’ से बाहर होने के बाद मेकर्स ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की कड़ी चेतावनी दी है, तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshaye Khanna Drishyam 3 Controversy: बॉलीवुड में अक्षय खन्ना को एक टैलेंटेड लेकिन मुश्किल कलाकार के तौर पर जाना जाता रहा है। कई बार उनके रवैये और फैसलों को लेकर इंडस्ट्री में चर्चाएं होती रही हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। हाल ही में खबर आई कि जबरदस्त हिट फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना अब ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। शुरुआत में इसे फीस विवाद बताया गया, लेकिन अब इसके पीछे की असली वजह सामने आई है। तो चलिए जानते हैं…
अक्षय खन्ना के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी
दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि अक्षय खन्ना ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बावजूद शूट शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले फिल्म छोड़ दी। इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने मेकर्स के कॉल्स तक उठाने बंद कर दिए। मंगत ने साफ कहा कि इस वजह से मेकर्स अब अक्षय के खिलाफ लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहे हैं।
बाल्ड लुक बना विवाद की जड़
प्रोड्यूसर के मुताबिक, ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना का बाल्ड लुक कहानी की अहम जरूरत था और ‘दृश्यम 3’ वहीं से शुरू होती है, जहां दूसरा पार्ट खत्म हुआ था। लेकिन ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अक्षय ने अचानक विग पहनने की मांग रख दी। मंगत का कहना है कि यह क्रिएटिव तौर पर बिल्कुल भी लॉजिक में नहीं बैठता। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई किरदार अचानक कैसे बालों वाला हो सकता है? क्या दुनिया में ऐसी कोई तकनीक है जो मिनटों में बाल उगा दे?
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
ये भी पढ़ें- न्यू ईयर वेकेशन पर निकले तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया, कॉन्सर्ट विवाद के बाद यूजर्स ने किया ट्रोल
‘धुरंधर की सक्सेस सिर चढ़ गई है’
सिर्फ इतना ही नहीं, मंगत पाठक ने यह भी आरोप लगाया कि अक्षय खन्ना पहले इस बात पर राजी हो गए थे कि वह विग नहीं पहनेंगे। लेकिन बाद में उनके करीबी लोगों ने उन्हें समझाया कि विग पहनने से वह ज्यादा स्मार्ट दिखेंगे। इसके बाद उन्होंने फिर से अपनी मांग दोहराई और अंत में फिल्म से बाहर होने का फैसला कर लिया।
प्रोड्यूसर ने यहां तक साफ कहा कि अक्षय को लगने लगा है कि ‘धुरंधर’ सिर्फ उनकी वजह से चली है। मंगत के मुताबिक, एक फिल्म की सफलता कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, न कि किसी एक कलाकार पर।
