Ikka Trailer Out: सनी देओल बने वकील, अक्षय खन्ना बने मर्डर आरोपी, फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Akshaye Khanna Ikka Trailer Out: नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है।
Ikka Trailer out
सनी देओल और अक्षय खन्ना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sunny Deol Ikka Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आने वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंट्री करने वाली है।

इस सस्पेंस से भरपूर फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है, जो इससे पहले चर्चित फिल्म 'महाराज' का डायरेक्शन कर चुके हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ बेहतरीन एक्टर अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

काले कोट में फिर दिखेंगे सनी देओल

फिल्म ‘इक्का’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दर्शकों को सनी देओल एक वकील के किरदार में नजर आएंगे। साल 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दामिनी' में उनके वकील के रोल को आज भी लोग याद करते हैं।

करीब 33 साल के एक लंबे गैप के बाद सनी देओल एक बार फिर से स्क्रीन पर काला कोट पहने हुए दिखाई देंगे। सनी देओल के फैंस के लिए उन्हें इस पुराने और बेहद पॉपुलर अंदाज में देखना एक बेहद खास अनुभव होने वाला है।

मर्डर मिस्ट्री में उलझी ‘इक्का’ की कहानी

फिल्म ‘इक्का’ की कहानी एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें एक्टर अक्षय खन्ना ने शौर्यमान गौर नाम के एक अमीर बिजनेसमैन के बेटे का रोल अदा किया है, जिस पर एक लड़की की हत्या का गंभीर आरोप है। वह खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए शहर के सबसे नामी और बेहतरीन वकील अर्जुन मेहरा यानी सनी देओल को अपने केस के लिए चुनता है।

फिल्म 'इक्का' में शौर्यमान यानी अक्षय खन्ना हर हाल में अदालत से बरी होना चाहता है, लेकिन पूरी दुनिया को लगता है कि असली कातिल वही है। फिल्म ‘इक्का’ के इस दिलचस्प ट्रेलर में अभिनेता सनी देओल और अक्षय खन्ना के बीच कई बेहद दमदार और सस्पेंस से भरे सीन देखने को मिल रहे हैं।

अक्षय कुमार और सनी देओल के अलावा फिल्म में दीया मिर्जा और टिलोटमा शोमे जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियां भी अहम किरदारों में दिखाई देंगी। यह सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर फिल्म आने वाली 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। अब देखना यह है कि दर्शक इस अनोखी कोर्टरूम लड़ाई को कितना पसंद करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com