Akshay Kumar की Naagin 7 में धमाकेदार एंट्री, ‘नाग गुरु’ बनकर बढ़ाई शो की TRP, फैंस हुए हैरान
Akshay Kumar In Naagin 7: नागिन 7 में अक्षय कुमार ‘नाग गुरु’ बनकर नजर आएंगे। वायरल प्रोमो में उनकी एंट्री ने फैंस को चौंका दिया। हालांकि, अब शो की टीआरपी भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षय कुमार की नागिन 7 में एंट्री (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Entry Naagin 7 Promo: टीवी के सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल शो नागिन 7 में अब एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इस शो में खास कैमियो करते नजर आएंगे, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।
दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में अक्षय कुमार ‘नाग गुरु’ के रूप में दिखाई दिए हैं। उनका यह किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लेकर आने वाला है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि नागिन को एक नए और खतरनाक दुश्मन, ड्रैगन का सामना करना है। ऐसे में ‘नाग गुरु’ बनकर अक्षय कुमार उसे चेतावनी देते हैं और इस लड़ाई के लिए तैयार करते हैं।
जब नागिन उनसे मदद मांगती है, तो वह उसे खुद ही इस चुनौती का सामना करने की सलाह देते हैं। इसके बाद नागिन अपने गुरु से आशीर्वाद लेते हुए नजर आती है, जो इस एपिसोड को और दिलचस्प बना देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance: तलाक के बाद आमने-सामने आएगे सोहेल खान और सीमा, अलायंस शो में जल्द होगी अली गोनी की एंट्री
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
अक्षय कुमार की एंट्री से बढ़ेगी नागिन 7 की टीआरपी?
खबरों के मुताबिक, शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने यह बड़ा कदम उठाया है। एकता कपूर ने इस बार कहानी में नया ट्विस्ट लाने के लिए अक्षय कुमार को जोड़ा है। इस कदम से उम्मीद की जा रही है कि शो एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब होगा।
प्रियंका चाहर चौधरी के साथ खास केमिस्ट्री
शो में नागिन का किरदार निभा रहीं प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अक्षय कुमार की केमिस्ट्री भी देखने लायक है। दोनों के बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता इस सीरीज को एक नया आयाम देता है। बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जो अब 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले उनका टीवी पर यह खास कैमियो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘लोग सीरियस नहीं लेते…’ Kavita Kaushik ने खोला राज, बताया- क्यों छोड़ना चाहती हैं चंद्रमुखी चौटाला की छवि
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
‘नागिन 7 प्रोमो’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस अक्षय कुमार को ‘नाग गुरु’ के रूप में देखकर हैरान हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे शो के लिए गेम-चेंजर बताया, तो कुछ ने इसे बॉलीवुड और टीवी के दिलचस्प मेल के रूप में देखा। फिलहाल, अक्षय कुमार की एंट्री ने ‘नागिन 7’ में नई जान फूंक दी है और आने वाले एपिसोड्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
