अक्षय कुमार की आंखें नम कर गई तन्वी द ग्रेट, बोले- थिएटर में दोबारा देखने का…
अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ने अक्षय कुमार को भावुक कर दिया। अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म देखकर उनकी आंखें नम हो गईं और वह इसे दोबारा थिएटर में देखना चाहते हैं।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार की आंखें नम कर गई तन्वी द ग्रेट
Tanvi the Great: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने 23 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापसी की है और उनकी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ इन दिनों सुर्खियों में है। 18 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने दर्शकों का दिल ट्रेलर से ही जीत लिया था। अब इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार का इमोशनल रिएक्शन सामने आया है, जिसने इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर अपने दिल की बात साझा करते हुए लिखा कि मैं पार्टी में थोड़ा लेट हो गया था, लेकिन खुशी इस बात की है कि मैंने ये फिल्म देखी। ‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऐसी फिल्म है, जो इमोशनल राइड पर ले गई, जिसे देख आंखों में आंसू आ गए। मेरे दोस्त अनुपम खेर और फिल्म की पूरी टीम को इस खूबसूरत फिल्म के लिए प्यार और शुभकामनाएं। इस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
A little late to the party, but so glad I watched this. #TanviTheGreat is a moving, emotional ride that truly had me in tears and rooting with all my heart for Tanvi. Wishing my dear friend @AnupamPKher and the entire team, all the love for this beautiful film.
Can’t wait to… — Akshay Kumar (@akshaykumar) July 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
तन्वी द ग्रेट की कहानी
फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की कहानी एक विशेष बच्ची तन्वी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर है। लेकिन इसके बावजूद उसके सपने बहुत बड़े हैं। वो भारतीय सेना में शामिल होना चाहती है। फिल्म इस लड़की की जिद, संघर्ष और प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है। तन्वी का किरदार शुभांगी दत्त निभा रही हैं, वहीं अनुपम खेर ने फिल्म को निर्देशित करने के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर के बिहेवियर की भाई लक्ष्मण ने की तारीफ, बताया दयालु और विनम्र
तन्वी द ग्रेट के स्टारकास्ट
फिल्म में पल्लवी जोशी, जैकी श्रॉफ, करण टैकर और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म को CBFC से U सर्टिफिकेट मिला है, यानी यह फिल्म सभी उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है। इसका रनटाइम 2 घंटे 39 मिनट 54 सेकंड है। गौरतलब है कि अनुपम खेर ने पिछली बार साल 2001 में ‘ओम जय जगदीश’ का निर्देशन किया था।
