Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
Akshay Kumar Eye Surgery: अक्षय कुमार ने 6 मई को विजन करेक्शन के लिए आंख की माइनर सर्जरी करवाई है। सर्जरी के बाद उन्होंने काम से छोटा ब्रेक लिया है। अभिनेता ब्रेक के बाद जल्द वापसी करेंगे।
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Health Update: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच उनकी सेहत से जुड़ी एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी करवाई है, जिसके चलते उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा ब्रेक लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार की यह सर्जरी 6 मई को हुई और यह एक माइनर प्रक्रिया थी।
बताया जा रहा है कि यह सर्जरी उनके विजन करेक्शन के लिए की गई है। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते उन्होंने काम से छोटा ब्रेक लिया है। हालांकि राहत की बात यह है कि सर्जरी सफल रही है और अक्षय जल्द ही अपने काम पर लौट सकते हैं। अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए जाने जाने वाले अक्षय आमतौर पर बिना ब्रेक के लगातार काम करते हैं, ऐसे में यह छोटा ब्रेक उनके लिए जरूरी माना जा रहा है।
शूटिंग शेड्यूल किया पूरा
सर्जरी से पहले अक्षय कुमार ने निर्देशक अनीस बज़्मी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का केरल शेड्यूल पूरा किया। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना भी नजर आने वाली हैं। अक्षय अपने काम के प्रति अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं, और यही वजह है कि उन्होंने सर्जरी से पहले जरूरी शूटिंग पूरी कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
भूत बंगला को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
हाल ही में रिलीज हुई उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने फिल्म को सराहा है और माना जा रहा है कि यह जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें हैवान, गोलमाल 5, वेलकम टू द जंगल और मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात शामिल हैं। कुल मिलाकर, अक्षय कुमार की यह सर्जरी मामूली रही है और फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। थोड़े आराम के बाद वह जल्द ही फिर से बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।
