मुंबई: अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह फिल्मों में सिर्फ पैसा कमाने आए थे। उन्होंने कभी यह नहीं सोचा कि उन्हें कौन सी फिल्म करनी चाहिए, कौन सी नहीं करनी चाहिए। उन्हें थोड़ा भी ठीक लगता था वह उस फिल्म को जरूर करते थे। अक्षय कुमार ने बेहतरीन सोलो फिल्म दी है, लेकिन वह बड़ी स्टार कास्ट के साथ भी नजर आए हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं, तो उनकी कई फिल्में सुपर फ्लॉप साबित हुई हैं। उन्होंने ऐसे ही एक सुपर फ्लॉप फिल्म के बाद अपना घर खरीदा था।
जिस फिल्म का जिक्र अक्षय कुमार ने अपने इंटरव्यू में किया उस फिल्म का नाम ‘जानी दुश्मन था’ इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरमान कोहली, सनी देओल, सोनू निगम, अरशद वारसी और आफताब शिवदासानी के अलावा रजत बेदी, अमन वर्मा और शरद कपूर के साथ ही आदित्य पंचोली और राज बब्बर जैसे कलाकार नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान तीसरी बार बनने वाले हैं मां ! एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज…
अक्षय कुमार की यह बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म 18 करोड़ रुपए के बजट में बनकर तैयार हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। यह अपनी लागत भी नहीं वसूल पाई थी। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो लेकिन इसी फिल्म के बाद अक्षय कुमार ने मुंबई में अपना घर खरीदा था।
ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग ने ध्वस्त किया रिकॉर्ड, शाहरुख खान की पठान से भी निकली आगे
कॉफी विद करण के सातवें सीजन में अक्षय कुमार सामंथा रुथ प्रभु के साथ पहुंचे थे। तब यहां उन्होंने खुलासा किया था कि वह आज उसी घर में रह रहे हैं, जो उन्होंने जानी दुश्मन के बाद खरीदा था। अक्षय कुमार ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं इंडस्ट्री में पैसा कमाने आया था और मुझे जो काम मिल रहा था मैं उसे कर रहा था। मैंने काम करने को लेकर कभी भी अपने आप को सिलेक्टिव नहीं बनाया। एक दो नहीं बल्कि सात हीरो वाली फिल्म में भी काम किया। अक्षय कुमार ने खुद खुलासा किया था कि उस फिल्म का नाम जानी दुश्मन था।