सोशल मीडिया क्वीन हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, सबसे ज्यादा हैं फॉलोअर्स
Akshara Singh: रानी चटर्जी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह से आम्रपाली दुबे तक भोजपुरी सिनेमा की वो एक्ट्रेसेस हैं। जिनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन इनमें सोशल मीडिया क्वीन कौन हैं।
- Written By: अनिल सिंह
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं सोशल मीडिया क्वीन, फैंस के दिलों पर करती हैं राज
Akshara Singh Social Media Queen: रानी चटर्जी से लेकर अक्षरा सिंह तक एक्ट्रेसेस को भोजपुरी सिनेमा की धड़कन कहा जाता है। आम्रपाली दुबे हों या फिर काजल राघवानी, मोनालिसा हों यह नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर इन सभी एक्ट्रेसेस को काफी पसंद किया जाता है। यह सभी अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद से जुड़ी जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोशल मीडिया पर इनमें से किसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स की लिस्ट में इन अभिनेत्रियों में से आखिरी में रानी चटर्जी का नाम है। जिनके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स की संख्या 2.2 मिलियन है। अभिनेत्रियों की इस लिस्ट में रानी चटर्जी सबसे पुरानी मानी जाती हैं और शायद यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या बाकियों के मुकाबले कम है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- एंजियोप्लास्टी बाद ऋतिक की वॉर 2 के गाने पर झूमे राकेश रोशन, कैप्शन लिखा- बाप भी कुछ कम नहीं
नम्रता मल्ला
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की अधिक संख्याओं वाली लिस्ट में नम्रता नम्रता का नंबर रानी चटर्जी से पहले आता है, सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3.7 मिलियन है। इस लिस्ट में यह सेकंड लास्ट पोजीशन पर हैं।
आम्रपाली दुबे
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं आम्रपाली दुबे, जिनकी जोड़ी निरहुआ के संग काफी पसंद की गई। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे के फॉलोअर्स की संख्या 5.4 मिलियन है। फैंस को हमेशा ही आम्रपाली दुबे की पोस्ट और रील्स का इंतजार रहता है।
काजल राघवानी
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काजल राघवानी हैं। 2011 में काजल राघवानी ने अपने करियर की शुरुआत की थी और सोशल मीडिया पर उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर काजल राघवानी को 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
मोनालिसा
सबसे अधिक फॉलोअर्स की संख्या वाली इस लिस्ट में मोनालिसा दूसरे नंबर पर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर 5.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा लगातार फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं।
अक्षरा सिंह
इस लिस्ट में अक्षरा सिंह पहले नंबर पर हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे अधिक लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के फॉलोअर्स की संख्या 6.7 मिलियन है। अक्षरा सिंह के काम की अगर बात करें तो उन्होंने साल 2010 में सत्यमेव जयते नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और वह अब इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक बनी हुई हैं।
