अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
Akshara Singh Item Song: अक्षरा सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ‘घिस घिस घिस’ गाना गणेश आचार्य के जरिए मिला। फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akshara Singh Ghis Ghis Ghis Viral Song: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और सुपरहिट गानों के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाली अक्षरा अब बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। अक्षरा सिंह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के चर्चित गाने ‘घिस घिस घिस’ में उनकी मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें यह मौका कैसे मिला। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें फिल्म के निर्देशक अहमद खान के प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया था। इस दौरान उन्हें बताया गया कि मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने उन्हें इस खास गाने के लिए चुना है। अक्षरा ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि इस गाने में उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करनी होगी, तो वह पूरी तरह हैरान रह गई थीं।
नर्वस भी थीं और एक्साइटेड भी
अक्षरा सिंह ने बताया कि मैं बहुत ज्यादा शॉक्ड थी। मेरे अंदर का बच्चा काफी नर्वस हो गया था, लेकिन उतनी ही ज्यादा एक्साइटमेंट भी थी। कॉल आने के बाद मैं कई बार वॉशरूम गई क्योंकि मैं अपनी भावनाओं को संभाल नहीं पा रही थी। इतने बड़े स्टार के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल
ये भी पढ़ें- ‘आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था’, कंगना रनौत के वायरल पोस्ट ने छेड़ी इमरजेंसी पर बहस
भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है
इंटरव्यू के दौरान अक्षरा से गाने की उस लाइन के बारे में भी पूछा गया जिसमें कहा गया है कि भोजपुरी इज बेटर देन हॉलीवुड। इस पर अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि जैकलीन फर्नांडिस के मुंह से यह लाइन सुनना और भी प्यारा लगता है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी सिनेमा की अपनी अलग पहचान है और यह गर्व की बात है कि इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
