चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा संग थिरकीं अक्षरा सिंह, जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Yuzvendra Chahal Ex Wife Dance Viral: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता।
- Written By: यति सिंह
धनश्री वर्मा और अक्षरा सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akshara Singh Dhanashree Verma Dance Video: भोजपुरी सिनेमा की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और जानी-मानी डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा एक साथ एक फ्रेम में नजर आई हैं। इन दोनों कलाकारों को शानदार डांस सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
दरअसल इस खास वीडियो में दोनों एक्ट्रेस एक बेहद फेमस और एवरग्रीन गाने ‘छम्मा छम्मा’ पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रील को शेयर किया है। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि दोनों ने बिल्कुल एक जैसे आउटफिट पहने हुए हैं, जो उनकी जुगलबंदी को और भी खूबसूरत बना रहा है।
उर्मिला मातोंडकर को याद कर धनश्री ने कही बड़ी बात
इस डांस वीडियो को पोस्ट करते हुए धनश्री वर्मा ने एक बेहद खूबसूरत नोट भी लिखा है। उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ गानों की चमक समय के साथ कभी फीकी नहीं पड़ती, बल्कि वे वक्त के साथ और भी ज्यादा जीवंत हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
‘मैं 13 फीट नीचे गिर गया था… 13 फीट नीचे गिरने का दर्दनाक हादसा सुन भावुक हुए सलमान यूसुफ खान
R Chezhiyan Death: नहीं रहे फिल्ममेकर आर चेजियान, नेशनल अवॉर्ड विजेता का 57 साल की उम्र में निधन
Raghav Juyal Birthday Party: शहनाज गिल का हाथ थामे दिखे राघव, वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चाएं
कोरियोग्राफर धनश्री ने आगे इस गाने की मूल परफॉर्मर और बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टैग करते हुए उन्हें अपनी सबसे पसंदीदा कलाकार बताया। इस पोस्ट पर फौरन रिएक्शन देते हुए अक्षरा सिंह ने भी लिखा कि जब एक जैसी ऊर्जा वाले लोग मिलते हैं, तो ऐसा ही जादू बिखरता है।
जुड़वां बहनों की तरह लगीं दोनों अभिनेत्रियां
इस धमाकेदार डांस वीडियो के सामने आते ही आम फैंस के साथ-साथ सिनेमा जगत की फेमस हस्तियां भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। संभावना सेठ, रश्मि देसाई और संगीतकार सलीम मर्चेंट जैसे बड़े सितारों ने इस वीडियो पर दिल वाली इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसाया है।
ये भी पढ़ें: PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
कई फैंस का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि धनश्री वर्मा और अक्षरा सिंह को एक साथ डांस करते हुए देखने का मौका मिलेगा। वहीं, एक जैसे कपड़ों की वजह से कई यूजर्स इन्हें सगी बहनें बता रहे हैं, तो कुछ लोग इस परफॉर्मेंस को पूरी तरह से किलर और आग लगाने वाला कह रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आईं। फिल्म के चर्चित गाने ‘घिस घिस घिस’ में उनकी मौजूदगी ने फैंस को दीवाना बना दिया।
