Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आतिफ असलम के गीत ‘तेरे बिन’ को नए अंदाज में पेश करेंगे अखिल सचदेवा, फिर चलेगा जादू

आतिफ असलम के गाने 'तेरे बिन' को नए अंदाज में अखिल सचदेवा पेश करने जा रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह गाना एक बार फिर लोगों पर वही जादू चलाएगा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 11, 2024 | 06:44 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: 2006 में, संगीतकार मिथुन, गीतकार सईद कादरी और गायक आतिफ असलम ने फिल्म बस एक पल का गाना तेरे बिन क्रिएट किया था जो आज भी लोगों के फ़ेवरिट लिस्ट में शामिल है। अब, 18 साल बाद, अखिल सचदेवा इस मशहूर गाने में एक नया मोड़ लाकर उस जादू को फिर से वापस लाने के लिए तैयार हैं।
इस गाने को नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। पूरे ट्रैक की अगर बात करें तो इसमें बोल, धुन और रचना पूरी तरह से अलग होने वाली है। केवल इसके मुखड़े को सेम रखा गया है।  बाकी अन्तरे में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में गाने को लोग पसंद करेंगे और यह गाना एक बार फिर लोगों पर वही जादू चलाएगा यह अंदाजा लगाया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो अखिल ने तेरे बिन के सार के साथ एक गाना बनाया है। हालांकि यह गाना नया नहीं है, लेकिन इसमें वही हुक लाइन है। “अखिल ने मूल गाने से एक भी धुन का उपयोग  नहीं किया है। नए ट्रैक में बोल, धुन और रचना पूरी तरह से अलग हैं। केवल हुक लाइन को सेम रखा गया है  है क्योंकि यह गाने में सहजता से फिट बैठता है और इसे पूरा करता है। ऐसा लगा जैसे यह तेरे बिन के लिए ही बना था। यह बिल्कुल नया गाना है, लेकिन इसमें वही भावनाएँ और एक नया एहसास है,” सूत्र ने खुलासा किया।

ये भी पढ़ें- जेठालाल का बढ़ा डिमांड अमेरिकन एक्टर पहुंचा गोकुलधाम, टीम के साथ ली सेल्फी

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल

Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल

आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन

Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान

सूत्र ने यह भी बताया कि गाने में इंटेंसिटी  और इमोशनल कंटेंट  बहुत ज़्यादा  है और यही बात टिप्स के मालिक कुमार तौरानी को पसंद आई, जिनके पास ओरिजिनल गाने के अधिकार हैं। सूत्र ने बताया, “जब अखिल ने गाने का अपना वर्ज़न टिप्स को भेजा, तो वहां सभी को यह बहुत पसंद आया। कुमार जी इस बात से सहमत थे कि हालांकि कई लोगों ने उन्हें गाने के अपने वर्ज़न भेजे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अखिल जितना फ्रेश  नहीं था ।” उन्होंने आगे बताया कि यह गाना वास्तव में उस तरह के भावपूर्ण ट्रैक में फिट बैठता है, जो अखिल से सुनने को मिलते हैं, जिन्होंने इस गाने को कंपोज, लिखा और गाया है। वैभव पांडे ने गाने का म्यूजिक अरेंजमेंट और म्यूजिक प्रोग्रामिंग किया है और कथित तौर पर यह 11 नवंबर को रिलीज होने की उम्मीद है।

Akhil sachdeva to recreat tere bin song of atif aslam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 06:44 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.