भारत में बरकरार The Odyssey का जलवा, रविवार को हुई 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई
The Odyssey BO Collection: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 61.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया। फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 70 करोड़ की कमाई की।
- Written By: अपूर्वा नायक
द ओडिसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )
The Odyssey Box Office Collection Day 3: ऑस्कर विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी की भारत में लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ लगी हुई है।
भारत में द ओडिसी की दीवानगी देखते ही बन रही है। हाल ही में फिल्म के रविवार के कमाई के आंकड़े सामने आए हैं। इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। सिर्फ 3 दिन में ही फिल्म साल 2026 में हॉलीवुड की 3 बड़ी फिल्मों को धूल चटा चुकी है।
तीसरे दिन कमाए 21 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द ओडिसी ने तीसरे दिन लगभग 21.90 करोड़ की कमाई कर ली है। जिसके चलते फिल्म ने 3 दिनों में ही 61.30 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात जाए, तो इस फिल्म ने 73.19 करोड़ की कमाई कर ली है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection Day 11: ‘धमाल 4’ को दूसरे सोमवार लगा झटका, 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी कमाई
काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
‘मैं सिर्फ हंसती नहीं, एक्टिंग भी करती हूं’, काम न मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द
द ओडिसी ने अपने ओपनिंग डे पर ही 17.40 करोड़ की कमाई कर ली थी। इसके बाद ही दूसरे दिन फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई हासिल की थी। अब सामने आए आंकड़ों के अनुसार, द ओडिसी ने 3 दिनों में 61.30 करोड़ रुपये का आंकड़ा हासिल किया है। आपको बता दें कि जितना लाइफटाइम कलेक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी ने भारत में किया था, उससे द ओडिसी थोड़ी पीछे रह गई है।
द ओडिसी ने इन हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे
भारत में पहले वीकेंड के प्रदर्शन के साथ ‘द ओडिसी’ ने कई हॉलीवुड फिल्मों के भारतीय लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ‘द ममी’ के लगभग 40 करोड़ रुपये, ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ के 35.86 करोड़ रुपये और ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी’ के करीब 12 करोड़ रुपये के भारतीय कलेक्शन को पार कर लिया है।
ये भी पढ़ें :- रामायण ट्रेलर लॉन्च पर यश की सरप्राइज एंट्री से गूंजा भारत मंडपम्, फैंस के दिलों पर छाए रॉकी भाई
दूसरे सप्ताह की कमाई होगी अहम
अब ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर फिल्म के दूसरे सप्ताह के प्रदर्शन पर है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ, क्रिस्टोफर नोलन की लोकप्रियता और पहले वीकेंड की शानदार कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ‘द ओडिसी’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखेगी और आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
