अजय देवगन की धमाकेदार वापसी, ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें एक शादी के लिए कर्नल जस्सी रंधावा को क्या-क्या पापड़ बेलने पड़ते हैं, इसकी एक झलक देखने को मिल रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
‘सन ऑफ सरदार 2’ ट्रेलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Son Of Sardaar 2 Trailer: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर ‘सरदार जी’ के अवतार में लौट आए हैं और इस बार वह पहले से भी ज्यादा एक्शन, कॉमेडी और एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों को हंसाने और रुलाने दोनों के लिए तैयार हैं।
दरअसल, अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और दमदार डायलॉग्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
‘सन ऑफ सरदार 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म की कहानी पहले भाग के 13 साल बाद की है, जब जस्सी रंधावा यानी अजय देवगन पंजाब छोड़कर स्कॉटलैंड जा पहुंचते हैं। इस दौरान जहां कर्नल जस्सी रंधावा यानी अजय देवगन की जिंदगी में रोमांस, एक्शन और भरपूर कॉमेडी के ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक पोल डांस करती अंग्रेजी बेबे से, जो गिर जाती हैं और एक मजेदार माहौल बना देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
वहीं जस्सी की जिंदगी में तीन नई महिलाएं एंट्री लेती हैं और एक को लेकर जस्सी कहते हैं, “तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, अब पाकिस्तानी भी हो गई… हमारे देश पर बम फोड़ते हो।” ये डायलॉग सुन दर्शकों की हंसी नहीं रुकेगी।
फिल्म के ट्रेलर की कहानी
फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर की जोड़ी खूब जच रही है। दोनों की केमिस्ट्री को ट्रेलर में शानदार तरीके से दिखाया गया है। मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए जस्सी को अपने फेक डैड और मां (अजय और अश्विनी कालसेकर) के रूप में पेश करती हैं, जिससे एक के बाद एक कॉमिक सिचुएशन बनती जाती है।
ट्रेलर का एक खास सीन तब आता है जब जस्सी, रवि किशन को इम्प्रेस करने के लिए ‘बॉर्डर’ फिल्म की कहानी सुनाने लगता है, जो दर्शकों को एक मजेदार नॉस्टैल्जिया का अहसास कराएगा।
ये भी पढ़ें- श्रुति हासन ने रजनीकांत को बताया चालाक, शेयर किया एक्टर संग काम करने का अनुभव
फिल्म के स्टारकास्ट
फिल्म में अजय और मृणाल के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुबरा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया और साहिल मेहता जैसे सितारों की लंबी फौज मौजूद है। हालांकि, संजय दत्त जो पहले फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे, उन्हें वीजा न मिलने के कारण फिल्म से बाहर होना पड़ा।
‘सन ऑफ सरदार 2’ 25 जुलाई 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर की मजेदार झलकियों और पावरफुल स्टारकास्ट को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म धमाकेदार हिट होने जा रही है।
