-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn Deepfake Video Delhi High Court Ban
अजय देवगन के अश्लील डीपफेक वीडियो पर हाई कोर्ट सख्त, वीडियो पर लगाई रोक
- Written By: अनिल सिंह
Ajay Devgn: दिल्ली हाई कोर्ट ने अजय देवगन के डीपफेक वीडियो पर रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि बिना अनुमति AI से नाम और तस्वीर का इस्तेमाल अभिनेता के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।

अजय देवगन के पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित, दिल्ली हाई कोर्ट ने AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो पर लगाई रोक
Ajay Devgn Deepfake Video: दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पर्सनैलिटी राइट्स (Personality Rights) की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित किया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि अभिनेता की तस्वीरों, वीडियो और अन्य व्यक्तिगत सामग्री का उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
कोर्ट का यह आदेश विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से उनके नाम और तस्वीरों का गलत या आपत्तिजनक इस्तेमाल करने वालों पर रोक लगाता है। अजय देवगन के वकील ने कोर्ट को बताया कि एक यूट्यूबर उनके नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर अश्लील और अपमानजनक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो बना रहा है। इसके अलावा, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अभिनेता की तस्वीरों वाले पोस्टर, टी-शर्ट और कैप बिना अनुमति के बेचे जा रहे हैं।
अपमानजनक डीपफेक वीडियो पर होगी कार्रवाई
अभिनेता के वकील ने कोर्ट में दिखाया कि ये डीपफेक वीडियो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अजय देवगन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा रहे हैं और उनके मोरल राइट्स का उल्लंघन कर रहे हैं। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए साफ किया कि कार्रवाई केवल अश्लील, डीपफेक और आपत्तिजनक सामग्री पर ही की जाएगी। साधारण फैन पेजों या सामान्य पोस्टों को हटाने का आदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि इससे अभिनेता को अपनी पूरी डिजिटल उपस्थिति हटानी पड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jananayagan: विजय थलापति की आखिरी फिल्म का बढ़ा क्रेज, 2600 रुपये में भी खरीद रहे लोग टिकट
‘काम चाहिए तो रात में आओ…’, तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने खोला कास्टिंग काउच’ का काला सच
The Odyssey BO Collection: मंडे टेस्ट में द ओडिसी ने मचाया धमाल, 100 करोड़ की कमाई कर करेगी कमाल
Lock Upp 2 Controversy: धीरज धूपर के लिए बदले नियम? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ये भी पढ़ें- ‘पूरा भारत दे रहा ऑनर, स्टेट ऑनर की क्या जरूरत’, धर्मेंद्र की प्रेयर मीट के बीच अनिल शर्मा का बयान
‘अजय देवगन’ है रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क
अजय देवगन की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि डीपफेक वीडियो में उनकी फिल्मों के क्लिप्स और व्यक्तिगत छवियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘अजय देवगन’ अभिनेता का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क नाम है और इसका बिना अनुमति उपयोग गैरकानूनी है। कोर्ट ने इस दलील को मानते हुए तत्काल आदेश दिया कि ऐसे सभी डीपफेक वीडियो और अश्लील सामग्री को प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को दो हफ्ते का नोटिस
हाई कोर्ट ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे दो हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब दें। हालांकि, कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया कि क्या अभिनेता ने पहले यूट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म्स से सीधे संपर्क करके औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने भविष्य में ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट निर्देश दिया कि कानूनी कार्रवाई से पहले प्लेटफॉर्म या संबंधित व्यक्ति से औपचारिक शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य होगा। यह फैसला भारत में पर्सनैलिटी राइट्स और एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम करता है।
Ajay devgn deepfake video delhi high court ban
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में फूटा जनाक्रोश: वांगचुक के समर्थन व जंतर-मंतर आंदोलन के पक्ष में संविधान चौक पर रास्ता रोको आंदोलन
Jul 21, 2026 | 11:15 AMमध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: UCC विधेयक पर होगी चर्चा, कांग्रेस कर रही विरोध, हंगामे के आसार
Jul 21, 2026 | 11:08 AMDelhi Protest: जंप्रदर्शन की आग में दिल्ली! जंतर-मंतर पर CJP और शंभू-खनौरी बॉर्डर पर किसानों का डेरा
Jul 21, 2026 | 11:07 AMYoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
Jul 21, 2026 | 11:03 AMNEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा
Jul 21, 2026 | 11:00 AMSBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
Jul 21, 2026 | 10:56 AMपेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
Jul 21, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














