Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Raid 2 BO Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 11वें दिन की चौंकाने वाली कमाई आई सामने

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'रेड 2' सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। फिल्म के क्रिटिक्स भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसी बीच रविवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके है, तो आइए जानते हैं...

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 12, 2025 | 01:05 PM

रेड 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की धमाकेदार क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी में रितेश देशमुख विलेन के किरदार में खूब वाहवाही लूट रहे हैं। ‘रेड 2’ को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म धमाल रही है।

दरअसल, ये मच अवेटेड फिल्म अजय की साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। ऐसे में अब फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है। इसी बीच अब ‘रेड 2’ के रविवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं, जो बेहद शानदार है। तो चलिए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया।

इन फिल्मों को ‘रेड 2’ ने दी कड़ी टक्कर
‘रेड 2’ हर दिन बेहतर कमाई कर रही है। जबकि, बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ भी है। इसके बावजूद ये इन दोनों ही फिल्मों से बेहतर परफॉर्म कर रही है। महज कुछ ही दिनों में ‘रेड 2’ ने जमकर कमाई की है। फिल्म में अजय देवगन आयकर विभाग के एक डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

Love and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम

‘वाराणसी’ का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने Mahesh Babu, ‘कुंभ’ के खतरनाक मिशन में छिपी साजिश से मचेगा तूफान

50 रुपये में बिक रही Dhurandhar 2, मेकर्स को लगा बड़ा झटका, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’ हुआ वायरल, शिवानी सिंह की अदाओं ने जीता दिल

वहीं रितेश देशमुख जो विलेन के किरदार में हैं, वो अपना काला धन छुपाने की पूरी कोशिश करते हैं। फिल्म में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। ‘रेड 2’ ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था और अगर 11वें दिन बात करें, तो सैकनिल्क अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘रेड 2’ ने बीते रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

ये भी पढ़ें- भारत-पाक टेंशन के बीच अमिताभ बच्चन ने फिर शेयर किया पोस्ट, पिता की कविता के साथ कही ये बात

11वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इसके अलावा पहले दिन फिल्म ने 19.25 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़, तीसरे दिन 18 करोड़, चौथे दिन, 22 करोड़, पाचवें दिन 7.5 करोड़ कमाए। इसके साथ ही
छठे दिन 7 करोड़, सातवें दिन 4.75 करोड़, आठवें दिन 5.25 करोड़, नौवें दिन 5.00 करोड़ और दसवें दिन 8.25 करोड़ रुपए कमाए। वहीं ग्यारहवें दिन 11.75 करोड़ का कारोबार किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन की फिल्म विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Ajay devgan film raid 2 rocks on theater know 11 day box office collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Ajay Devgn
  • Entertainment News
  • Raid 2
  • Riteish Deshmukh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.