- Hindi News »
- Entertainment »
- Amitabh Bachchan Again Share Post On Social Media Amid India Pakistan Tension
भारत-पाक टेंशन के बीच अमिताभ बच्चन ने फिर शेयर किया पोस्ट, पिता की कविता के साथ कही ये बात
लंबे वक्त से अमिताभ बच्चन पहलगाम आतंकी हमले पर चुप्पी साधे हुए थे। लेकिन अब वह लगातार पोस्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स पर पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता के साथ वीरता और शत्रु के बारे में बात की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अमिताभ बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चुप्पी साधने के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है।
दरअसल, बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता की पंक्तियां शेयर कीं। यह कविता साल 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के दौरान लिखी गई थी और उस समय काफी लोकप्रिय हुई थी।
पिता की कविता के साथ अभिनेता ने कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने कविता के साथ लिखा कि “जय हिंद। बाबूजी की एक कविता की कुछ पंक्तियां।” इसके बाद उन्होंने तुलसीदास रचित रामचरितमानस की एक प्रसिद्ध पंक्ति “सूर समर करनी करहिं, कहि न जनावहिं आप” भी उद्धृत की। इस पंक्ति का अर्थ समझाते हुए उन्होंने लिखा कि सच्चे शूरवीर अपनी वीरता का प्रदर्शन केवल युद्धभूमि में करते हैं, न कि बातों से। वे अपने पराक्रम की डींगें नहीं हांकते, जबकि कायर ही युद्ध में सामने आए शत्रु को देखकर अपनी वीरता जताते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
T 5376(i) – 👇🏽👇🏽👇🏽
the meaning of the poem words below on T 5376 .. These words of the title are from the Tulsidas Ramcharit Manas .. तूलिसदास रामचरित मानस … the sage Tulsidas’s Ramayan .. “सूर समर करनी करहिं, कहि न जनावहिं आप” पंक्ति का अर्थ है कि शूरवीर अपने पराक्रम को… — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 11, 2025
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि “शब्दों ने व्यक्त किया है पहले से कहीं अधिक सत्य। एक कवि और उसकी दृष्टि पहले से कहीं अधिक महान। बाबूजी के शब्द 1965 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि में लिखे गए थे। भारत की जीत के लिए उन्हें 1968 में साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था।” ऐसे में अब बिग बी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैंस न केवल उनकी भावनाओं की सराहना कर रहे हैं, बल्कि हरिवंश राय बच्चन की इस कविता की तारीफ कर रहे हैं। ट
इस फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे बिग बी
आपको बता दें, आखिरी बार अभिनेता तमिल सिनेमा वेट्टैयन में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश थिलक समेत अन्य कलाकार नजर आए हैं। वहीं खबरे हैं कि अब अमिताभ जल्द ही नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ‘कल्कि 2898 ई’ के सीक्वल में दिखाई देंगे।
Amitabh bachchan again share post on social media amid india pakistan tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMनासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
May 24, 2026 | 11:44 AMभीषण गर्मी में लीची की डिमांड हाई, नागपुर के बाजारों में लाल फल की बहार; कीमतें छू रहीं आसमान
May 24, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














