Kaun Banega Crorepati: केबीसी की पहली महिला होस्ट बन सकती हैं ऐश्वर्या राय, रिटायर होंगे अमिताभ बच्चन!

Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट करते हैं, लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद कौन उनकी जगह लेगा, एक सर्वे में चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं।
Aishwarya Rai Will Becomes The First lady host of Kaun Banega Crorepati
ऐश्वर्या राय बन सकती हैं केबीसी की पहली महिला होस्ट, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
Published on: 
Updated on: 

Kaun Banega Crorepati: अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों एक पोस्ट करके सभी को हैरान कर दिया था पोस्ट में लिखा था, 'जाने का समय आ गया है।' लोग इस पोस्ट के बाद थोड़े से हैरान हुए कि क्या वह बॉलीवुड से विदा ले रहे हैं या फिर वह कौन बनेगा करोड़पति शो को अलविदा कहने वाले हैं। हालांकि इसके बारे में अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया। लेकिन एक सर्वे करवाया गया जिसमें लोगों से पूछा गया कि वह कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ के अलावा और किसे देखना चाहते हैं। इसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और महेंद्र सिंह धोनी का नाम निकलकर सामने आया है।

जब से इन तीनों का नाम सामने आया है तब से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। इस बहस में आए कमेंट में एक यूजर ने कहा महेंद्र सिंह धोनी केबीसी को होस्ट करेंगे तो थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। अगर अमिताभ बच्चन सच में केबीसी को अलविदा कह रहे हैं तो उनकी जगह ऐश्वर्या राय इस शो की होस्ट बन सकती हैं अगर ऐसा हुआ तो ऐश्वर्या राय पहली महिला होंगी जो इस शो को होस्ट करेंगी। इससे पहले केबीसी को किसी भी महिला ने होस्ट नहीं किया है। कौन बनेगा करोड़पति में बतौर होस्ट अमिताभ बच्चन के अलावा शाहरुख खान नजर आ चुके हैं, ऐसे में शाहरुख खान फिर से शो को होस्ट करेंगे इसकी गुंजाइश कम ही है। मतलब अगर अमिताभ बच्चन शो को छोड़ रहे हैं तो ऐश्वर्या राय के नाम पर मेकर्स विचार कर सकते हैं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड और रेड फ्यूजन रेड लैब की तरफ से एक सर्वे कराया गया, जिसमें लोगों से यह सवाल पूछा गया कि अगर अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट करना छोड़ देते हैं तो वह उनकी जगह किसका नाम देखना चाहते हैं, जवाब में अधिकतर लोगों ने शाहरुख खान को देखने की इच्छा जाहिर की। सर्वे में दूसरे नंबर पर ऐश्वर्या राय का नाम सामने आया है और तीसरे नंबर पर हैं क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का। हालांकि अमिताभ बच्चन शो को अलविदा कह रहे हैं या नहीं इसके बारे में कोई औपचारिक जानकारी है नहीं है, लेकिन अमिताभ ने पहले ही शो को छोड़ने का मन बनाया था, ऐसे में शो में बड़ा बदलाव अपकमिंग सीजन में देखने को मिल सकता है।