Aishwarya Rai Talent: एक्ट्रेस ही नहीं, बेहतरीन सिंगर भी हैं ऐश्वर्या राय, चंद्रचूड़ सिंह ने किया खुलासा
Chandrachur Singh Revelation: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ शानदार अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ में चंद्रचूड़ सिंह ने इस राज से पर्दा उठाया।
- Written By: सोनाली झा
ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ सिंह (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Aishwarya Rai Singing Talent: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह गायन में भी काफी माहिर हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें वह अपनी सुरीली आवाज से फैंस का दिल जीतती नजर आ रही हैं। यह वीडियो मशहूर चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ के एक एपिसोड का है, जहां ऐश्वर्या अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के साथ पहुंची थीं।
इस खास एपिसोड की मेजबानी दिग्गज अभिनेता फारूक शेख कर रहे थे। शो के दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का और मजेदार रहा। बातचीत के दौरान फारूक शेख ने चंद्रचूड़ सिंह से फिल्म ‘जोश’ की शूटिंग से जुड़ा कोई दिलचस्प किस्सा साझा करने को कहा। इसी दौरान चंद्रचूड़ ने ऐश्वर्या की एक ऐसी खासियत का खुलासा किया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
चंद्रचूड़ सिंह ने कही ये बात
चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि ऐश्वर्या न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि वह बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उनकी आवाज उससे भी ज्यादा खूबसूरत है। उनकी गायन शैली बेहद मधुर है और बहुत कम लोग इस टैलेंट के बारे में जानते हैं। यह सुनते ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई और सभी ने ऐश्वर्या से गाना गाने की फरमाइश कर डाली।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
ऐश्वर्या राय ने कही ये बात
शुरुआत में ऐश्वर्या ने मुस्कुराते हुए इस बात को टालने की कोशिश की और कहा कि असल में चंद्रचूड़ उनसे बेहतर गाते हैं। लेकिन जब फारूक शेख और दर्शकों ने जोर दिया, तो ऐश्वर्या ने आखिरकार अपनी पहली फिल्म ‘और प्यार हो गया’ का मशहूर गाना ‘मेरी सांसों में बसा है तेरा ही एक नाम’ गाकर सुनाया। इस दौरान चंद्रचूड़ सिंह ने भी उनका साथ दिया।
ऐश्वर्या की जमकर की तारीफ
ऐश्वर्या की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उनकी गायकी में सादगी और मिठास साफ झलक रही थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह पल आज भी उनके फैंस के लिए बेहद खास माना जाता है। इसी एपिसोड में फारूक शेख ने चंद्रचूड़ सिंह से ऐश्वर्या के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी पूछा। इस पर चंद्रचूड़ ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद दयालु, समझदार और सपोर्टिव हैं।
