Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी पर भड़के ऐश्वर्या के फैंस, बोले- ननद से जलती हैं श्रीमा राय !

ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय पर ऐश्वर्या राय के फैंस का गुस्सा फूटता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की भाभी के लिए लोग कह रहे हैं कि वह ननद से जलती हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 26, 2024 | 11:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: श्रीमा राय ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी हैं। श्रीमा राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं और वह भी करीब 1,210 लोगों को फॉलो करती हैं, लेकिन वह ऐश्वर्या राय को फॉलो नहीं करती, इतना ही नहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐश्वर्या राय की एक भी फोटो नहीं है। इसी वजह से अब वह ऐश्वर्या राय के फैंस के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया खरी खोटी सुना रहे हैं। फैंस ने तो यह तक आरोप लगा दिया है कि वह अपनी ननद ऐश्वर्या राय को देखकर जलती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय अभिषेक बच्चन के साथ मतभेद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब यह खबर भी सामने आ रही है कि ऐश्वर्या राय की भाभी ऐश्वर्या राय से दूर रहना ही पसंद करती है। श्रीमा राय ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य रॉय की पत्नी हैं और वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और वीडियो भरे पड़े हैं।  लेकिन उनके पोस्ट में एक फोटो भी ऐश्वर्या राय की नहीं है। इसी वजह से ऐश्वर्या राय के फैंस ने उनकी सोशल मीडिया पर निगेटिव कमेंट करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बुजुर्ग अंकल ने सारा अली खान को किया प्रोटेक्ट, सोशल मीडिया पर फैंस…

सम्बंधित ख़बरें

‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स

मुंबई की ग्रैंड वेडिंग में छाए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, सलमान खान के गाने पर किया शानदार डांस

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आराध्या के बिना पहुंचे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, सास-ससुर से बनाई दूरी

AI ने दिखाई बॉलीवुड की ‘टाइटैनिक’, ऐश्वर्या राय-राजेश खन्ना बने जैक-रोज, VIDEO देख फैंस बोले कमाल

श्रीमा राय ने बर्थडे और एनिवर्सरी की तमाम फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने पति, सास और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या राय भी वहां थी लेकिन ऐश्वर्या राय और आराध्या की एक भी फोटो नहीं है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय के फैंस भड़क उठे हैं। इतना ही नहीं एक तस्वीर में वह आलिया भट्ट और अथिया शेट्टी के साथ भी नजर आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐश्वर्या राय की फोटो को पोस्ट में साझा नहीं किया। अब फैंस यह लिखने लगे हैं कि श्रीमा राय ऐश्वर्या राय से जलती हैं। फैंस ने अपनी भड़ास श्रीमा राय की पोस्ट पर निकालना शुरू कर दिया है। उनके कई सारे पोस्ट पर ऐश्वर्या राय के फैंस नेगेटिव कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। मामले की सच्चाई क्या है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Aishwarya rai fans trolling shrima rai for not sharing aish post on instagram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 11:05 PM

Topics:  

  • Aishwarya Rai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.