Aishwarya Rai Style: ब्लैक गाउन में ऐश्वर्या राय का क्लासी अंदाज, फैंस बोले- क्वीन इज बैक
Aishwarya Rai Bachchan Fashion: ऐश्वर्या राय बच्चन रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में ब्लैक गाउन में शाही और क्लासी अंदाज में नजर आईं। फैंस ने ऐश्वर्या के लुक को देखकर तुरंत कहा कि क्वीन इज बैक।
- Written By: सोनाली झा
ब्लैक गाउन में ऐश्वर्या राय का क्लासी अंदाज
Aishwarya Rai Bachchan Glamorous Look: बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने स्टाइल और शाही अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। 51 साल की ऐश्वर्या इस बार ब्लैक गाउन में दिखाई दीं, जिसमें उनका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी लग रहा था। सोशल मीडिया पर उनके लेटेस्ट लुक की तस्वीरों ने तहलका मचा दिया।
ब्लैक आउटफिट और कर्ल हेयर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की परफेक्ट पोसिंग ने उनके फैशन सेंस को बखूबी दर्शाया। उनके शाही अंदाज और ग्लैमरस अपील ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या ने खुद अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन भी जबरदस्त रहा।
फैंस का रिएक्शन
ऐश्वर्या राय बच्चन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, जबकि दूसरे फैन ने कहा कि आप खूबसूरती की बॉस लेडी हैं। एक और फैन ने कमेंट किया कि आपको अदाओं और खूबसूरती में कोई टक्कर नहीं दे सकता। फैंस ने ऐश्वर्या के लुक को देखकर तुरंत कहा कि ‘क्वीन इज बैक’।
सम्बंधित ख़बरें
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
ऐश्वर्या राय बच्चन का स्टाइल
फैशन की दुनिया में ऐश्वर्या का यह लुक उनके स्टाइल आइकन होने को फिर से साबित करता है। ब्लैक गाउन में उनका क्लासी अंदाज, शाही पोज़ और आत्मविश्वास ने दर्शकों और फैंस दोनों को प्रभावित किया। उनके इस ग्लैमरस लुक ने फेस्टिवल के रेड कार्पेट को और भी खास बना दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में नजर आई थीं।
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने ‘इक्कीस’ के ट्रेलर की तारीफ की, अगस्त्य नंदा को कहा- तुममें वो बात है
ऐश्वर्या राय बच्चन की एक्टिंग
‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में उनके साथ विक्रम, कार्थी, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और जयराम जैसे कलाकार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और ऐश्वर्या की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की काफी तारीफ हुई थी। फिल्म के बाद फैंस लंबे समय से ऐश्वर्या को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रेड सी फिल्म फेस्टिवल में उनका यह लेटेस्ट ग्लैमरस और शाही लुक उनके फैंस को फिर से यह याद दिला गया कि ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सच्ची क्वीन हैं।
