‘सैयारा’ के बाद फिर साथ दिखेंगे अहान पांडे-अनीत पड्डा? नए प्रोजेक्ट का टीजर आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड

Ahaan Panday New Movie: फिल्म सैयारा की सफलता के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा ने नए प्रोजेक्ट का टीजर शेयर किया है। हालांकि यह फिल्म है या ब्रांड ऐड, इसे लेकर फैंस में सस्पेंस बना हुआ है।
Ahaan Panday And Aneet Padda Project
अहान पांडे और अनीत पड्डा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ahaan Panday And Aneet Padda Project: फिल्म सैयारा की सफलता के बाद इंडस्ट्री के दो उभरते सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस फिल्म ने दोनों कलाकारों को नई पहचान दी और उन्हें बॉलीवुड की नई पीढ़ी के लोकप्रिय चेहरों में शामिल कर दिया। अब इन दोनों ने सोशल मीडिया पर एक नए प्रोजेक्ट का हिंट देकर अपने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

अहान पांडे और अनीत पड्डा का नया वीडियो आया सामने

हाल ही में दोनों कलाकारों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि इस गर्मी कहानी में नया मोड़ आने वाला है और एक नया चैप्टर शुरू होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि इसका ट्रेलर जल्द रिलीज किया जाएगा। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

वीडियो में अहान पांडे और अनीत पड्डा बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आते हैं। दोनों समर आउटफिट्स में मस्ती करते और कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो को देखकर कई लोगों का मानना है कि यह किसी फिल्म का टीजर नहीं बल्कि किसी ब्रांड का प्रमोशनल ऐड हो सकता है।

दोनों को फिर साथ देख फैंस हुए एक्साइटेड

इसके बावजूद फैंस दोनों को दोबारा साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने खुशी जाहिर करते हुए कमेंट किए। किसी ने लिखा कि वह इस जोड़ी को फिर से देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, तो किसी ने कहा कि यह उनके पसंदीदा कलाकारों का शानदार कॉम्बिनेशन है।

हालांकि कुछ फैंस को यह भी डर है कि अगर यह सिर्फ कोई विज्ञापन निकला तो उनका दिल टूट सकता है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि वे दोनों को एक बार फिर किसी फिल्म में साथ देखना चाहते हैं, क्योंकि उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

फिल्म सैयारा ने अहान पांडे के करियर को नई दिशा दी। पांडे परिवार से संबंध रखने वाले अहान पहले से ही चर्चा में रहते थे, लेकिन इस फिल्म की सफलता ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई।

वहीं अनीत पड्डा के लिए भी यह फिल्म करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई। उन्होंने पहले कुछ छोटे प्रोजेक्ट्स में काम किया था, लेकिन ‘सैयारा’ के जरिए उन्हें बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिला। फिल्म में दोनों की दमदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि अब फैंस इस जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com