वैलेंटाइन वीक पर फिर सिनेमाघरों में लौटी ‘सैयारा’, अहान पांडे-अनीत पड्डा की फिल्म मचाएगी धमाल
Saiyaara Re Release: जेन-जी की फेवरेट रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट आई है। वैलेंटाइन वीक के मौके पर मेकर्स ने इस सुपरहिट फिल्म की री-रिलीज का प्लान बनाया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फिल्म ‘सैयारा’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Valentine Week Special Movies: साल 2025 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। Gen Z के दिलों की धड़कन बन चुकी इस फिल्म को वैलेंटाइन वीक स्पेशल मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी पहली रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए थे।
हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की री-रिलीज को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बावजूद इसके, बुकमायशो पर कई शहरों के थिएटर्स में ‘सैयारा’ के शो-टाइम्स पहले से ही लिस्ट होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
‘सैयारा’ जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी और रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। सिनेमाघरों से सामने आए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिनमें यंग ऑडियंस फिल्म देखकर भावुक होती नजर आई। कोई रोता दिखा तो कोई जमीन पर बैठकर फिल्म के सीन पर रिएक्ट करता नजर आया। कुछ लोगों ने इसे प्रमोशनल स्टंट बताया, लेकिन ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास
करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘सैयारा’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 398.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 570 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। विदेशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 171.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
कई बड़े रिकॉर्ड्स किए थे अपने नाम
- ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स तोड़े थे।
- डेब्यू एक्टर की भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग:- 21.50 करोड़ नेट
- सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म ओपनिंग, कबीर सिंह को पीछे छोड़ा
- डेब्यू एक्टर की हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग:- 29.75 करोड़ ग्रॉस
- डेब्यू एक्टर की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड:- 83.25 करोड़ नेट
वैलेंटाइन वीक पर क्यों है खास?
वैलेंटाइन वीक के मौके पर ‘सैयारा’ की री-रिलीज रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। जो दर्शक इसे पहली बार मिस कर गए थे, उन्हें अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस लव स्टोरी को देखने का मौका मिल रहा है। अब देखना होगा कि री-रिलीज पर ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है और क्या यह फिर से युवाओं के दिलों पर वही जादू चला पाएगी।
