स्टार किड्स vs स्टार किड्स, इस साल डेब्यू करने वालों में कौन हिट कौन फ्लॉप
Star Kids Debut 2025: अहान पांडे, राशा थडानी, अमान देवगन, शनाया कपूर, इब्राहिम अली खान समेत कई स्टार किड्स ने साल 2025 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। चलिए जानते हैं कौन हिट हुआ और कौन फ्लॉप?
- Written By: अनिल सिंह
अहान पांडे से राशा थडानी तक, स्टार किड्स डेब्यू में कौन हुआ हिट कौन हुआ फ्लॉप
Star Kids Hit Or Flop: साल 2025 स्टार किड्स के लिए बड़ा साल साबित हुआ है। इस साल कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया, इस लिस्ट में इब्राहिम अली खान, शनाया कपूर से लेकर अहान पांडे तक का नाम शामिल है। इनमें से कुछ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में कामयाब हुई, तो एक नाम ऐसा भी है जिसकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जिनकी फिल्में फ्लॉप हुई।
आमिर खान, सैफ अली खान, संजय कपूर और रवीना टंडन जैसे कलाकारों के बच्चों ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इतना ही नहीं अजय देवगन और चंकी पांडे के भतीजों ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया। आईए जानते हैं इनमें से किसकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की और किसकी फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
ये भी पढ़ें- वॉर 2 की रिलीज से पहले आपस में भिड़े ऋतिक और जूनियर NTR, इस वजह से शुरू हुई जंग
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म नादानियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म की खूब आलोचना हुई और इस फिल्म को फ्लॉप फिल्म बताया गया। वहीं दूसरी तरफ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ आई फिल्म सरजमीन में इब्राहिम अली खान तारीफ भी हुई।
जुनैद खान और खुशी कपूर
जुनैद खान और खुशी कपूर लवयापा नाम की फिल्म में नजर आए थे। दोनों पहले ही ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन थिएटर में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। जुनैद खान के एक्टिंग की तारीफ की गई लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
अमान देवगन और राशा थडानी
अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन ने आजाद नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन फिल्म फ्लॉप फिल्म साबित हुई। इसी फिल्म में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी नजर आई थी दोनों के एक्टिंग को ठीक-ठाक बताया गया।
अहान पांडे
सैयारा फिल्म की वजह से सुर्खियों में आए अहान पांडे की जमकर तारीफ हो रही है। उनकी पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया। चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे का बॉलीवुड में डेब्यू जबरदस्त माना जा रहा है, लोगों ने उनकी एक्टिंग की भी तारीफ की है और उन्हें लंबी रेस का घोड़ा बताया गया।
