तेनाली रामा में दिखाई देंगे आदित्य रेडीज, बहादुर और धर्मी राजाकृष्णदेवराय की निभाएंगे भूमिका(सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: सोनी सब हमेशा कुछ न कुछ नया लेकर आता है। इसका सुप्रसिद्ध शो तेनाली रामा एक बार फिर आने के लिए तैयार है। यह शो 16 दिसंबर से रात 8 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा। इस बार मेकर्स ने आदित्य रेडिज की एंट्री की है। उनकी एंट्री के साथ शो में एक और मुख्य भूमिका जोड़ी गई है, जो है राजा कृष्णदेवराय की भूमिका। बेहतरीन स्क्रिन उपस्थिति और बेजोड़ अभिनय के लिए प्रसिद्ध आदित्य भारत के फेमस और डायनामिक राजों में से एक को प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
इतिहास में प्रसिद्ध राजा कृष्णदेवराय भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक थे। वे निडर व न्यायप्रिय सम्राट थे। जिन्होंने विजयनगर साम्राज्य की संप्रभुता को सुनिश्चित किया। वह अपनी निष्पक्षता, मजबूत नैतिकता और एक जीवंत दरबार के लिए जाने जाते थे। जिसमें प्रसिद्ध अष्टदिग्गज शामिल थे तेनाली रामा सहित आठ विद्वान सलाहकारों की एक परिषद। न्याय देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अपने लोगों के प्रति उनका समर्पण अटूट था। जिसने उन्हें इतिहास में और अब शो में ऑन-स्क्रीन दोनों ही जगह एक सम्मानित व्यक्ति बना दिया।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
राजा कृष्णदेवराय के चरित्र का सबसे आकर्षक पहलू तेनाली रामा के साथ उनका दोस्ताना व्यवहार है। राजा कृष्णदेवराय के रूप में आदित्य की भूमिका में तेनाली की बुद्धि और हास्य के लिए राजा की तारीफ को दर्शाया जाएगा। जो उन्हें एक विश्वसनीय सलाहकार और एक प्रिय मित्र दोनों के रूप में मानते हैं। उनके बीच हास्य, रणनीति और नाटक का एक आदर्श मिश्रण है।
आदित्य अपनी एक्टिंग स्किल्स के लिए बहुत फेमस है। उन्होंने इस किरदार के लिए अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है। उन्होंने कहा कि “राजा कृष्णदेवराय एक बहुत ही प्रिय चरित्र हैं, और मैं उनके किरदार को निभाने जा रहा हूँ। इसके साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी है। मेरा ध्यान उनकी ताकत और गर्मजोशी के प्रति टिके रहने पर है, साथ ही भूमिका में अपना खुद का दृष्टिकोण भी जोड़ना है। मैं तेनाली रामा के प्रशंसकों से जुड़ने के लिए वास्तव में उत्सुक हूँ, जिनका प्यार और समर्थन हमेशा इस शो का दिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतर पाऊँगा और इस यात्रा को यथासंभव यादगार बना पाऊँगा।”