-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Aditya Narayan Took A Digital Break Will Comeback On Social Media After 3 Months Know What Is The Reason
आदित्य नारायण ने लिया डिजिटल ब्रेक, 3 महीने बाद सोशल मीडिया पर करेंगे कमबैक; जानें क्या है वजह
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Social Media
मुंबई : सिंगर (Singer) आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने मंगलवार को डिजिटल ब्रेक (Digital Break) लेने का ऐलान किया है। सिंगर अब से तीन महीने तक सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म से दूर रहेंगे। उन्होंने इस ऐलान से पहले अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से सारे पोस्ट को डिलीट कर दिया था। इस खबर से उनके फैंस थोड़ा निराश हैं। उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने इस फैसले का कारण भी बताया है।
सिंगर अब अपनी फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंट करना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। इतना ही नहीं उन्होंने बकायदा एक नोट भी लिखा है। आदित्य नारायण ने लिखा, “इससे पहले कि कोई आगे बढ़े, मैं अपने सभी शुभचिंतकों को बता दूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं एक डिजिटल ब्रेक पर हूं, खुशी-खुशी अपनी बेटी, पत्नी, माता-पिता और प्रियजनों के साथ समय बिता रहा हूं और साथ ही अपने पहले एल्बम ‘सांसे’ को अंतिम रूप दे रहा हूं।
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
मैंने Instagram से सभी पोस्ट क्यों हटाई हैं? क्योंकि यह मेरे डिजिटल कैनवास की तरह है, और मैं अपने पिछले छापों को मिटाना चाहता हूं और नए सिरे से शुरू करना चाहता हूं, जैसे कि एक नई पेंटिंग शुरू कर रहा हूं। मेरा यह भी दृढ़ विश्वास है कि हमें समय-समय पर अपने वर्तमान सामाजिक बंधनों से खुद को अलग करना चाहिए, अपने साथ समय बिताना चाहिए और अपने भीतर झांकना चाहिए, क्योंकि यहीं से मैंने जीवन की सबसे गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त की है। अच्छा स्वास्थ्य तभी है जब यह बहुआयामी हो। शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक।
मैं एक संपूर्ण जीवन जीने की आकांक्षा रखता हूं, और मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक तरह से स्कूल वापस जाने का समय है। मैं कुछ छोटी-छोटी गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ नए कौशल हासिल करना और अपने पुराने कौशल को सुधारना चाहता हूं। संक्षेप में, वास्तविक दुनिया में अधिक समय बिताएं, न कि यह डिजिटल बुलबुला जिसे हम में से बहुतों ने अपनी वास्तविकता बना लिया है। यह इतना सरल है। जुलाई में मिलते हैं।”
गौरतलब है कि आदित्य नारायण ने महज चार साल की उम्र में पहली बार गाना गाया था। आदित्य नारायण अब तक 16 भाषाओं में 100 से अधिक गाने गा चुके हैं। इतना ही नहीं वो कई रियलिटी शोज को भी होस्ट कर चुके हैं। आदित्य नारायण ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘शापित’ से एक्टिंग डेब्यू किया था।
Aditya narayan took a digital break will comeback on social media after 3 months know what is the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Jul 17, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM














