लंदन फैशन वीक में सोनम कपूर ने दिखाया राजस्थानी विरासत का जलवा, इंटरनेशनल मंच पर छाया फैशन
Sonam Kapoor Fashion: सोनम कपूर ने लंदन फैशन वीक में राजस्थान की विरासत को पेश किया। उन्होंने सफेद ड्रेस के साथ गोडावण की कढ़ाई वाला दुपट्टा ओढ़ा और राजस्थानी हस्तशिल्प जड़े गहनों से लुक पूरा किया।
- Written By: सोनाली झा
लंदन फैशन वीक में सोनम कपूर ने दिखाया राजस्थानी विरासत का जलवा
Sonam Kapoor Showcases Rajasthani Heritage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हमेशा अपने यूनिक और एलीगेंट फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने लंदन फैशन वीक में अपने लुक से सबको चौंकाया और राजस्थान की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खूबसूरती से पेश किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सोनम ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है, जिसके साथ उन्होंने नीले धागों से बुनी गोडावण की कढ़ाई वाला दुपट्टा ओढ़ा।
सोनम कपूर ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ब्लू स्टोन जड़ित नेकलेस और झुमके कैरी किए, जो राजस्थानी हस्तशिल्प का शानदार उदाहरण हैं। मिनिमल मेकअप और हाफ-टाई हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। पोस्ट शेयर करते हुए सोनम ने लिखा कि लंदन फैशन वीक में ‘इआरडीएम’ के सामने की पहली लाइन लेकर एक विशेष उत्सव की शाम तक गोडावण की उड़ान का जश्न, जो 100 से बढ़कर 173 हो गया। राजस्थान की जड़ों को सलाम। मुझे गर्व है कि मैं उस कहानी का हिस्सा हूं जहां शिल्पकला, परंपरा और संरक्षण एक साथ नाचते-गाते हैं।
गोडावण संरक्षण की सफलता
सोनम का यह लुक महज फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि गोडावण संरक्षण प्रयासों को भी सम्मान देने वाला था। राजस्थान में इस दुर्लभ पक्षी की संख्या 100 से बढ़कर 173 हो गई है। यह उपलब्धि राज्य सरकार और विभिन्न एनजीओ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जिसने इसकी आबादी में 73% की वृद्धि दर्ज करवाई।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फैंस का रिएक्शन
सोनम कपूर के पोस्ट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इन 13 स्लाइडों में आपकी मुस्कुराहट मेरी पसंदीदा चीज है, वाह। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे आपकी हंसी बहुत पसंद है, आपकी मुस्कान ज़िंदगी से भी बड़ी है। हमेशा प्यार करता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि संदेश साफ है। रानी यहां राज करने आई है। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है और मेरी पसंद है।
ये भी पढ़ें- हीरो बनना चाहते थे प्रेम चोपड़ा, बन गए खूंखार विलेन, राज कपूर के साथ है ये खास रिश्ता
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर जल्द ही ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होते हैं। इस फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले किया जाएगा। सोनम को आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था।
