- Hindi News »
- Entertainment »
- Actress Neetu Kapoor Bought Luxury Apartment Know Everything From Price To Area
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, जानें कीमत से लेकर एरिया तक सबकुछ
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज (Veteran) एक्ट्रेस (Actress) नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। जिसके चलते वो काफी चर्चाओं में हैं। कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने प्रॉपर्टी खरीदा था। वहीं अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस नीतू कपूर ने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 4 बीएचके का एक फ्लैट खरीदा है।
जिसकी कीमत 17.4 करोड़ रुपये है। जिसके स्टाम्प ड्यूटी के लिए नीतू कपूर ने 1.04 करोड़ रुपये खर्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट का रजिस्ट्रेशन 10 मई, 2023 को हुआ है। वहीं खबरों की माने तो नीतू कपूर का ये नया फ्लैट 3, 387 वर्ग फुट में फैला हुआ है साथ ही अपार्टमेंट में तीन पार्किंग एरिया भी है। यह फ्लैट सनटेक रियल्टी अल्ट्रा-लग्ज री प्रोजेक्ट सिग्निया आइल की 17वीं मंजिल पर है।
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
बता दें कि एक्ट्रेस नीतू कपूर पति ऋषि कपूर के निधन के बाद से बांद्रा वाले कृष्णाराज घर में रह रही हैं। जबकि रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ पाली हिल्स वाले वास्तु हाउस में रहते हैं। मालूम हो कि इससे पहले मार्च 2023 में नीतू कपूर ने एक मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 लग्जरी कार खरीदा था। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 2.92 करोड़ रुपये है।
वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस नीतू कपूर के वर्कफ्रंट कि तो वो आखिरी बार फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आई थीं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। जिसमें नीतू कपूर के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं।
Actress neetu kapoor bought luxury apartment know everything from price to area
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yavatmal मुस्लिम कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण से नागरिक परेशान; रास्ता खुला करने की मांग
May 28, 2026 | 08:32 AMबीजिंग से मुंबई तक शिफ्ट हो रहा लग्जरी बाजार, भारत पर दांव लगा रही विदेशी कंपनियां
May 28, 2026 | 08:32 AMनासिक के मुंबई नाका पर सुरक्षा दीवार से टकराई अनियंत्रित एसटी बस; सभी यात्री सुरक्षित, यातायात रहा प्रभावित
May 28, 2026 | 08:26 AMछिंदवाड़ा के घोघरा वॉटरफॉल में डूबे दो नाबालिग, देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में नहीं लगा कोई सुराग
May 28, 2026 | 08:20 AMBakrid Celebrations In India: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस तैनात
May 28, 2026 | 08:20 AMआउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
May 28, 2026 | 08:18 AM28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?
May 28, 2026 | 08:18 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














