-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Actress Kpac Lalita Passes Away Has Acted In More Than 550 Malayalam Films
अभिनेत्री केपीएसी ललिता का निधन, 550 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में कर चुकी हैं अभिनय
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: मलयालम अभिनेत्री केपीएसी ललिता (KPAC Lalitha) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। अभिनेत्री को हाल ही में अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें वापस उनके बेटे निर्देशक-अभिनेता सिद्धार्थ (Siddharth)के घर कोच्चि लाया गया जहां मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद आज यानी बुधवार को केपीएसी ललिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभिनेत्री के अचानक निधन से साउथ इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए केपीएसी ललिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
आपको बता दें, ललिता का जन्म 25 फरवरी, 1947 को अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम के पास रामपुरम में हुआ था। उनका असली नाम माहेश्वरीम्मा था। उनके पिता के अनंतन नायर एक फोटोग्राफर थे और उनकी मां भार्गवी अम्मा थीं। कम उम्र में ही केपीएसी ललिता ने डांस सीखना शुरू किया था। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि केपीएसी ललिता ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी। उन्होंने ‘मूलधनम’ और ‘निंगल एन्ने कम्यूनिस्टाकी’ जैसे नाटकों के लिए गाया। इसके बाद अदाकारा ने ‘स्वयंवरम’, ‘अनुभवंगल पालीचकल’, ‘कुट्टुकुडुंबम’, ‘शरशय्या’ और ‘थुलाभरम’ नाटकों में अभिनय किया। तभी उनका नाम ‘ललिता’ पड़ा, जिसका नामकरण थोपिल भासी ने किया।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ इंडस्ट्री में अभिनेत्री ने 550 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अभिनय में अपने अच्छे योगदान के चलते उनके कई पुरस्कार भी मिले हैं। केपीएसी ललिता को चार राज्य पुरस्कार के अलावा दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। ललिता ने उदय स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘कूटुकुडुंबम’ से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी।
Actress kpac lalita passes away has acted in more than 550 malayalam films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














