पानी के अंदर प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को अंडरवॉटर किया प्रपोज
Tejasswi Prakash Underwater Proposal: टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। छुट्टियों के दौरान करण ने पानी के नीचे जाकर तेजस्वी के सामने अपने प्यार का इजहार किया।
- Written By: यति सिंह
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों मॉरिशस में एक ड्रीम वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इस वेकेशन को बेहद यादगार बनाते हुए करण ने एक खास सरप्राइज प्लान किया।
मॉरिशस के खूबसूरत समंदर में स्कूबा डाइविंग करते हुए एक्टर करण कुंद्रा ने पानी की गहराई में तेजस्वी को प्रपोज किया। उन्होंने घुटनों के बल बैठकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
Salman Khan Reply: सलमान खान ने दिया ट्रोलिंग का मुंहतोड़ जवाब, फैंस को भाया भाईजान का दबंग अंदाज
The Odyssey BO Collection: 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची द ओडिसी, धमाल 4 का नहीं थम रहा जलवा
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेगा बालासाहेब का पोता, यशराज फिल्म्स से होगी बॉलीवुड में ग्रैंड एंट्री
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 2 साल का लीप, शो में होगी 11 नए कलाकारों की एंट्री
पानी के अंदर करण और तेजस्वी का यह रोमांटिक अंदाज किसी फेयरीटेल से कम नहीं लग रहा है। फैंस उनके इस खास पल की तस्वीरों और वीडियो पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
व्लॉग सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी करण ने शो 'देसी ब्लिंग' में कैमरे के सामने तेजस्वी को अंगूठी पहनाई थी।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की शुरुआत छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' से हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता बेहद मजबूत होता चला गया।
बिग बॉस-15 खत्म होने के बाद भी दोनों का बॉन्ड समय के साथ और गहरा होता गया है। दोनों काफी समय से एकसाथ रह रहे हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।
करण और तेजस्वी का यह मॉरिशस वेकेशन उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। सालों से एक-दूसरे के साथ खड़े रहने वाली इस जोड़ी की केमिस्ट्री हर बीतते दिन के साथ और भी निखर रही है।
