Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लू अर्जुन की सफलता से जल रहे हैं सिद्धार्थ! भीड़ मतलब क्वालिटी नहीं वाले बयान पर भड़के फैंस

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' फिल्म 'स्त्री 2' को पछाड़ते हुए दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 सूची में शामिल हो गई। इसी बीच सिद्धार्थ ने अल्लू अर्जुन को लेकर एक बयान दे दिया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 10, 2024 | 04:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर रोजाना ने रिकॉर्ड बना रही है। दर्शक और फैंस अल्लू अर्जुन की तारीफ में जुटे हुए हैं। लेकिन एक्टर सिद्धार्थ ने अल्लू अर्जुन को लेकर एक बयान दिया है जिससे फैंस नाराज हो गए हैं। दरअसल पटना में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच के दौरान इकट्ठा हुई भीड़ के ऊपर अब सिद्धार्थ ने कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि भारत में भीड़ का मतलब क्वालिटी नहीं होता।

सिद्धार्थ ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पटना में इकट्ठा हुई भीड़ की तुलना जेसीबी की खुदाई देखने वाली भीड़ के साथ कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में भीड़ का मतलब क्वालिटी नहीं है। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ ने अपने बयान में कहा कि हमारे देश में जेसीबी की खुदाई देखने के लिए भी भीड़ इकट्ठा होती है। इसलिए बिहार में अल्लू अर्जुन की फिल्म का ट्रेलर लांच देखने के लिए लोगों का इकट्ठा होना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर वह आयोजन करते हैं तो भीड़ होगी। भारत में भीड़ का मतलब क्वालिटी नहीं होता। अगर यह सच है तो सभी राजनीतिक दलों को जीतना चाहिए। यह बिरयानी के पैकेट और दारू की बोतल के लिए होता है।

ये भी पढ़ें- वरुण धवन की बेबी जॉन का ट्रेलर देख खुद को नहीं रोक पाए शाहरुख…

सम्बंधित ख़बरें

AA22XA6 Update: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ एटली का ‘ग्लोबल’ धमाका, ‘जवान’ से भी बड़ा होगा स्केल

टोक्यो में दिखा अल्लू अर्जुन का ग्लोबल स्टारडम, एक्टर से मिलकर जापानी फैन हुईं इमोशनल, वीडियो हुआ वायरल

Pushpa 2 Japan Release: टोक्यो में अल्लू अर्जुन की गजब की दीवानगी, ‘पुष्पा कुनरिन’ के लिए उमड़े जापानी फैंस

Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी बीते दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन सिद्धार्थ का अल्लू अर्जुन को लेकर दिया गया यह बयान अल्लू अर्जुन के फैंस को नागवार गुजरा है और अल्लू अर्जुन के फैंस सिद्धार्थ को नेगेटिव वाइब वाला इंसान कहते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सिद्धार्थ के लिए लिखा है कि अल्लू अर्जुन की सफलता देखकर सिद्धार्थ को जलन हो रही है और उन्होंने यह जो बयान दिया है इससे उनकी जलन साफ झलक रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सिद्धार्थ से अल्लू अर्जुन के फैंस नाराज नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैंस सिद्धार्थ की खुलेआम आलोचना कर रहे हैं और उन्हें नेगेटिव वाइब वाला इंसान बता रहे हैं।

Actor siddharth takes a dig on allu arjun film pushpa 2 fans came to support pushpa raj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 04:54 PM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Pushpa 2

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.