‘3 इडियट्स’ के प्रोफेसर अच्युत पोतदार का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Achyut Potdar Death: 3 इडियट्स में सख्त प्रोफेसर की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। सोमवार, 18 अगस्त को उन्होंने 91 साल ही में उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अच्युत पोतदार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
3 Idiots Actor Achyut Potdar Passes Away: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का सोमवार, 18 अगस्त 2025 को निधन हो गया। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे पोतदार ने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन का सटीक कारण सामने नहीं आया है। लेकिन परिवार की तरफ से जानकारी सामने आई है कि उनका अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में किया जाएगा। उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
दरअसल, कम ही लोग जानते हैं कि अभिनय में करियर शुरू करने से पहले अच्युत पोतदार भारतीय सशस्त्र बलों में कार्यरत थे। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कंपनी में भी काम किया। लेकिन अभिनय के प्रति जुनून ने उन्हें फिल्मों और टीवी की दुनिया तक पहुंचाया। 1980 के दशक में उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा और देखते ही देखते चार दशकों से भी ज्यादा का शानदार सफर तय किया।
125 से अधिक फिल्मों में अच्युत ने किया था अभिनय
अच्युत पोतदार ने हिंदी और मराठी सिनेमा की 125 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मोग्राफी में आक्रोश, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्ध सत्य, तेजाब, परिंदा, राजू बन गया जेंटलमैन, दिलवाले, रंगीला, वास्तव, हम साथ साथ हैं, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, दबंग 2 और वेंटिलेटर जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया, लेकिन राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर 3 इडियट्स में निभाया गया, उनका किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने फिल्म में एक सख्त लेकिन प्यारे प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी। उनका डायलॉग “कहना क्या चाहते हो” सोशल मीडिया पर आज भी मीम्स और पोस्ट्स के जरिए खूब वायरल होता रहता है।
ये भी पढ़ें- ‘कुली’ के बाद थलाइवा फिर मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर धमाल, ‘जेलर 2’ को लेकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट!
टेलीविजन पर भी जमाया था रंग
अच्युत सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी एक अलग पहचान बनाई। वह वागले की दुनिया, भारत की खोज, मिसेज तेंदुलकर और माझा होशिल ना जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों का हिस्सा रहे। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें मंच, टीवी और फिल्मों के बीच सहजता से आगे बढ़ने में मदद की। हालांकि, अच्युत पोतदार के निधन की खबर से सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। प्रशंसक और सहकर्मी उन्हें एक विनम्र और समर्पित कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं।
