Nagpur में बनेगा ग्लोबल लेवल का थिएटर, प्रोड्यूसर्स अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने किया ऐलान
WAVES 2025 समिट में घोषणा करते हुए फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा प्रोजेक्ट की शुरुआत का ऐलान किया। यह सिनेमा हॉल नागपुर में बनेगा और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन होगी।
- Written By: सोनाली झा
नागपुर में बनेगा ग्लोबल लेवल का थिएटर
मुंबई: भारतीय फिल्म उद्योग ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। WAVES 2025 समिट के मंच पर निर्माता अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसे नागपुर में बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य न केवल दर्शकों को भव्य सिनेमाई अनुभव देना है, बल्कि भारत की तकनीकी और रचनात्मक शक्ति को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करना भी है।
इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री’ के विजन से प्रेरित है। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताते हुए कहा कि फडणवीस ने इस सपने को साकार करने में पूरी तरह सहयोग दिया है। अग्रवाल ने इसे मेक इन इंडिया आंदोलन के अंतर्गत एक नया आयाम बताया और कहा कि यह सिनेमा हॉल आम जनता के लिए एक भव्य सांस्कृतिक केंद्र की तरह होगा।
वहीं, विक्रम रेड्डी ने बताया कि नागपुर से इस ऐतिहासिक पहल की शुरुआत करना उनके लिए बेहद खास है। UV क्रिएशंस की ओर से यह दूसरा प्रयास है कि पहले वे नेल्लूर में भारत की सबसे बड़ी स्क्रीन बना चुके हैं। अब दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ इतिहास रचने की तैयारी है। रेड्डी ने कहा कि दर्शकों को अब ऐसा अनुभव मिलेगा जिसे वे जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिशा पाटनी ने रवीना टंडन के डॉगी पर लुटाया प्यार, एयरपोर्ट पर दिखी दोनों अभिनेत्रियों की खास बॉन्डिंग
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
क्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस घोषणा ने न सिर्फ फिल्म प्रेमियों को उत्साहित किया है, बल्कि उद्योग के भीतर एक नई प्रेरणा भी जगा दी है। नागपुर में बनने वाला यह सिनेमा हॉल सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि भारतीय रचनात्मकता, तकनीक और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक होगा। अभिषेक अग्रवाल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी चर्चित और सफल फिल्में दी हैं, अब ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स से फिर सुर्खियों में हैं। उनके इस नवीनतम कदम से यह स्पष्ट है कि वे सिर्फ फिल्में नहीं बना रहे, बल्कि भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का सपना भी साकार कर रहे हैं।
