आराध्या संग कान्स के लिए रवाना हुईं Aishwarya Rai, एयरपोर्ट पर ब्लैक ट्विनिंग में दिखा स्टाइलिश अंदाज
Aishwarya Rai Cannes 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या संग कान्स 2026 के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर मां-बेटी ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- Written By: सोनाली झा
ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Aishwarya Rai Airport Photos: बॉलीवुड की ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। गुरुवार रात अभिनेत्री को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मां-बेटी की यह स्टाइलिश जोड़ी कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
ऐश्वर्या की कान्स में मौजूदगी को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, एयरपोर्ट पर उनकी एंट्री ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आईं। ऐश्वर्या ने इस दौरान बेहद एलिगेंट और क्लासी लुक चुना था।
ऐश्वर्या राय का लुक
ऐश्वर्या ने शार्प लैपल्स और फ्लोरल सीक्वेंस एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रक्चर्ड ब्लैक ब्लेजर पहना था। ब्लेजर पर की गई डिटेलिंग कैमरे की फ्लैश लाइट में चमक रही थी, जिससे उनका ऑल-ब्लैक लुक और भी ग्लैमरस लग रहा था। उन्होंने इसे स्ट्रेट-फिट ब्लैक पैंट, ब्लैक हील बूट्स और ब्राउन हैंडल वाले ब्लैक बैग के साथ स्टाइल किया। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या मुस्कुराते हुए पैपराजी को ग्रीट करती नजर आईं।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
आराध्या का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक
वहीं आराध्या बच्चन ने भी ब्लैक पैंट और ब्लैक शर्ट पहनी थी, जिस पर व्हाइट स्ट्राइप्स थीं। आराध्या हमेशा की तरह अपनी मां का हाथ थामे नजर आईं। मां-बेटी की बॉन्डिंग और उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय इस साल भी लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने जा रही हैं।
कान्स में फिर दिखेगा ऐश्वर्या का जलवा
दरअसल, इस बार लॉरियल के प्रमोशनल कैंपेन में ऐश्वर्या नजर नहीं आई थीं, जिसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई थी कि शायद वह इस साल कान्स में शामिल नहीं होंगी। लेकिन अब उनके एयरपोर्ट लुक ने सारी अफवाहों को खत्म कर दिया है। ऐश्वर्या राय ने पहली बार साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। उस समय वह शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म देवदास के प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं।
