Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aamrapali Dubey: मराठी गाने पर आम्रपाली दुबे का जबरदस्त वीडियो, वायरल हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस का अंदाज

Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा आम्रपाली दुबे अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Aug 25, 2025 | 11:18 PM

भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने मराठी गाने पर दिया गजब का एक्सप्रेशन

Follow Us
Close
Follow Us:

Aamrapali Dubey Video On Marathi Song: आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा जगत की जबरदस्त अभिनेत्री हैं। उनका नाम टॉप भोजपुरी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो खुद से जुड़ी जानकारी अपने फैंस को देती रहती हैं। वह अपनी अपकमिंग फिल्में, म्यूजिक वीडियो के अलावा रील्स भी बनाती हैं। उनकी ताजा रील ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह मराठी गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आई हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

मराठी गाना ‘आईका दाजीबा’ बेहद लोकप्रिय हुआ था। अब इस पर लोग रील्स बनाते हैं आम्रपाली दुबे ने भी इसी गाने पर रील बनाई है, उनके अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मराठी सॉन्ग ‘आईका दाजिबा’ में गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- फरहाना भट्ट का शॉकिंग एविक्शन, Bigg Boss 19 के शुरुआत में ही आया बड़ा ट्विस्ट

आईका दाजिबा पर शानदार परफॉर्मेंस 

वीडियो में आम्रपाली के हावभाव, अंदाज और लुक बेहद कमाल के हैं। क्लिप में वह आसमानी रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं। हाथों में लाल चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर एक परफेक्ट बहू का लुक दे रहे हैं। इस बहू वाले लुक के साथ आम्रपाली के एक्सप्रेशन ने वीडियो को और दिलचस्प बना दिया है। वह ‘आईका दाजिबा’ गाने की लाइन पर बेहद शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

एक्सप्रेशन के दीवाने हुए फैंस 

वीडियो पोस्ट करते ही आम्रपाली के प्रशंसकों के हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके लुक और अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “साड़ी में आप कहर ढा रही हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आम्रपाली दुबे सुपर।”एक अन्य यूजर ने लिखा, “मराठी लगती हो आप मैम वैसे भी।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “आप बहुत सुंदर हो।”

आम्रपाली के ‘बीड़ी’ गाने ने मचाया था धमाल 

अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह हाल ही में रिलीज हुए उनके और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ‘ के धमाकेदार गाने ‘बीड़ी’ पर शानदार एक्सप्रेशन के साथ डांस करती दिख रही थीं। वहीं, अभिनेत्री ने इसके कैप्शन में फनी इमोजी लगाए थे। गौरतलब है कि ‘बीड़ी’ गाना हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया है। गाने में बिहार के पारंपरिक फोक म्यूजिक को मॉडर्न बीट्स के साथ बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है। इस गाने को खुद निरहुआ और आम्रपाली ने गाया है।

Aamrapali dubey video on marathi song aika dajiba went viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 11:18 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट का शॉकिंग एविक्शन, सीजन के शुरुआत में ही आया बड़ा ट्विस्ट

2

Avneet Kaur: विराट कोहली के लाइक पर अवनीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसा लगा था

3

Krrish Mask: मोम से बना था कृष का मुखौटा, ऋतिक के मास्क को लेकर मुश्किल हो गई थी फिल्म की शूटिंग

4

Jolly LLB 3 से पहले इन फिल्मों में नजर आई थी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.