Bhojpuri Actress: आम्रपाली दुबे ने की खास अपील, सेल्फी शेयर कर बोलीं- प्लीज….
Special Demand: आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर नया कीर्तिमान हासिल किया है उनके फॉलोअर्स की संख्या 5.5 मिलियन पहुंच गई है इस खास मौके पर आम्रपाली ने फैंस से खास अपील की है।
- Written By: अनिल सिंह
'तारीफ करो प्लीज...' आम्रपाली दुबे ने सेल्फी शेयर कर फैंस से की अपील
Aamrapali Dubey Seeks Tareef: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 5.5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर खुशी जताई। इस खास मौके पर आम्रपाली ने फैंस से खास अपील की है। लिखा है, “तारीफ ओनली प्लीज… 5.5 मिलियन।”
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
ये भी पढ़ें- शहबाज बदेशा और अभिषेक बजाज में हाथापाई तक पहुंचा मामला, क्यों हुआ हंगामा
ट्रेडिशनल लुक में आम्रपाली दुबे
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में आम्रपाली दुबे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें गोल्डन कलर की डिजाइन है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बालों को हल्के वेव्स में स्टाइल किया है, जो उनके चेहरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। उनके चेहरे पर हल्का-फुल्का मेकअप है, जिसमें उनकी चमकती हुई त्वचा और आंखें फैंस का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी और कानों में झुमके उनके ट्रेडिशनल लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं।
आम्रपाली ने क्या की अपील
तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “तारीफ ओनली प्लीज… 5.5 मिलियन।” भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली के इंस्ट्राग्राम पर 5.5 मिलियन फॉलोअर हो चुके हैं। फैंस ने आम्रपाली दुबे के इस पोस्ट पर काफी प्यार और तारीफ भरे कमेंट्स किए। एक ने लिखा, ‘वाकई में तारीफ के काबिल हो, आम्रपाली जी। आपका लुक तो कमाल का है। 5.5 मिलियन फॉलोअर्स के लिए बधाई हो।’
फैंस लुटा रहे प्यार
दूसरे फैन ने लिखा, ‘कमाल की सेल्फी है, देख के दिल खुश हो गया।’एक ने लिखा, “आपकी मुस्कान और ये ड्रेस दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। हमेशा यूं ही चमकती रहो,” “तारीफ तो हम करते ही हैं आपकी, लेकिन ये 5.5 मिलियन फॉलोअर्स का सफर जारी रहे एंड “5.5 मिलियन फॉलोअर्स तो बस शुरुआत है।” कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आपकी तारीफ करने के लिए तो ये 5.5 मिलियन कम पड़ गए।”
