Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बहुत हिम्मती हैं आमिर खान, तीसरी शादी के बीच बोलीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति, 61 की उम्र में आमिर करेंगे तीसरी शादी

Aamir Khan Third Marriage Reaction: एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच मशहूर एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और मॉर्डन शादियों पर खुलकर बात की है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 05, 2026 | 04:34 PM

सुचित्रा कृष्णमूर्ति (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Aamir Khan Third Marriage News: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। इस फैसले पर अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने खुशी जताई है। सुचित्रा ने आमिर और उनकी होने वाली पत्नी गौरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिर से प्यार करना एक खूबसूरत बात है।

सुचित्रा ने कहा कि “बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह उनकी खूबसूरती है। मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देती हूं। मुझे लगता है कि अपना दिल फिर से खोलना और फिर से प्यार करना एक बहुत ही खूबसूरत बात है। यह एक खास अवसर है और मैं उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हुए प्यार और सफलता की कामना करती हूं।”

सुचित्रा ने आधुनिक शादी पर रखी अपनी बात

सुचित्रा ने आधुनिक समय की शादियों पर भी अपने विचारों के रखते हुए कहा कि आज शादी कोई मजबूरी नहीं बल्कि एक विकल्प बन गई है। फिल्म निर्माता शेखर कपूर से तलाक के बाद अकेले रहने का फैसला करते हुए उन्होंने बताया, “जब तक आप अपने मन में पूरी तरह स्पष्ट नहीं होते, तब तक किसी रिश्ते को ठीक नहीं कर सकते। लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अकेली क्यों हूं, तो मैं कहती हूं कि मैंने कला से शादी कर ली है।”

सम्बंधित ख़बरें

Esha Deol Review: बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता बहन ईशा का दिल, बोलीं- भैया अपने बेस्ट फॉर्म में हैं

Bandar X Review: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फैंस बोले- असली बॉलीवुड की वापसी

नवभारत निशानेबाज: राम नाम के विस्तृत आयाम, राजनीति से फिल्मों तक राम

IPL फाइनल वीडियो विवाद पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना सच्चाई जाने अफवाहों पर न करें भरोसा

सुचित्रा ने कहा कि कभी-कभी उनकी कला जहरीली, आर्थिक रूप से अस्थिर और अप्रत्याशित होती है, जिसे हर साथी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए जब तक कोई पूरी तरह निश्चित न हो कि वह बाकी जीवन किसी खास व्यक्ति के साथ बिताना चाहता है, तब तक शादी करने की जरूरत नहीं है’।

सुचित्रा ने शादी को लेकर दी सलाह

सुचित्रा ने आमिर खान को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ सभी को एक और जरूरी सलाह दी कि शादी से पहले दूसरे व्यक्ति के परिवार को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए, क्योंकि परिवार और जोड़े के बीच के टकराव अक्सर रिश्तों में दिक्कतें पैदा कर देते हैं। खबरों के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी इस साल 5 जुलाई को मुंबई में घर पर होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Post: करीना कपूर का आमरस लव हुआ वायरल, बोलीं-‘खाने के बाद ये तो बनता है ना’

61 की उम्र में आमिर खान करेंगे शादी

अगर आमिर खान के शादीशुदा लाइफ के इतिहास पर नजर डालें, तो आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। आमिर की ये शादी 16 साल चलने के बाद साल 2002 में ये रिश्ता टूट गया था। इसके बाद साल 2005 में आमिर खान ने किरण राव का हाथ थामा, जिनसे उनका एक बेटा आज़ाद है।

किरण और आमिर खान का यह शादीशुदा सफर भी साल 2021 में आपसी सहमति से खत्म हो गया था। बता दें कि अब पिछले डेढ़ साल से छिपे उनके और गौरी स्प्रैट के रिलेशन पर से पर्दा उठ चुका है, जिसे आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर सार्वजनिक किया था।

Aamir khan third marriage with gauri spratt suchitra krishnamoorthi reacts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 04:29 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Bollywood Gossips
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.