Esha Deol Review: बॉबी देओल की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता बहन ईशा का दिल, बोलीं- भैया अपने बेस्ट फॉर्म में हैं
Esha Deol Bandar Review: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपने भाई की जमकर तारीफ की। उन्होंने दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील की।
- Written By: सोनाली झा
बॉबी देओल और ईशा देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Esha Deol Reaction On Bobby Deol Performance: एक्टर बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों से भी इसे पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले मुंबई में आयोजित फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं एक्ट्रेस ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए अपने भाई बॉबी देओल की जमकर तारीफ की।
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉबी देओल और तान्या देओल के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि आप अपने बेस्ट रूप में हैं। यकीनन आज के दौर के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक। दृढ़, संवेदनशील और शानदार। शाबाश भैया। इतना ही नहीं, उन्होंने दर्शकों से भी फिल्म देखने की अपील की। ईशा ने लिखा कि जाओ, बंदर देखो। उनके इस रिव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak मामले में रुपाली गांगुली की एंट्री, बोली- कानून हाथ में लेने वाले छात्र नहीं
Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल
Jana Nayagan X Review: आखिरी फिल्म में दिखा सुपरस्टार विजय का जलवा, फैंस ने दिया लाजवाब फेयरफेल गिफ्ट
The Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
देओल परिवार में दिख रही है मजबूत बॉन्डिंग
पिछले कुछ समय से देओल परिवार के सदस्यों के बीच रिश्तों में काफी मजबूती देखने को मिली है। बॉबी देओल, सनी देओल और उनकी बहनों के बीच आपसी सहयोग और प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आता है। हाल ही में जब ईशा देओल ने अपने नए ब्रांड की शुरुआत की थी, तब बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा था कि इस नई यात्रा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप इसमें भी शानदार प्रदर्शन करेंगी। इसके जवाब में ईशा ने अपने भाई का धन्यवाद किया था।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित है बंदर
निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ एक क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जीतेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
बॉबी देओल ने कही ये बात
फिल्म को लेकर बॉबी देओल ने कहा था कि कलाकारों को ऐसे किरदार कम ही मिलते हैं जो उनकी प्रतिभा को पूरी तरह सामने ला सकें। उन्होंने इस अवसर को अपने करियर के लिए बेहद खास बताया। अब दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रिया देखकर कहा जा सकता है कि ‘बंदर’ बॉबी देओल के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल हो सकती है।
