Bandar X Review: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फैंस बोले- असली बॉलीवुड की वापसी
Bandar Public Reaction: बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' को रिलीज के बाद दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अनुराग कश्यप के निर्देशन और दमदार कहानी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
- Written By: सोनाली झा
बॉबी देओल की फिल्म बंदर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bobby Deol Film Bandar X Review: अभिनेता बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ आखिरकार 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह था और अब रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू सामने आने लगे हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप की इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म देखने के बाद कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय शेयर की है। एक यूजर ने लिखा कि अगर आपको सिनेमा पसंद है, तो खुद पर एक एहसान करें और बंदर जरूर देखें। क्या शानदार फ़िल्म है, जो समाज में पक्षपाती कानूनों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाती है। अनुराग कश्यप, आप कितने जबरदस्त फिल्ममेकर हैं। बॉबी देओल, आपके लिए बहुत सम्मान है। इसे जरूर देखें। जरूर देखने लायक फिल्म है।
If you love cinema, do yourself a favour and watch #Bandar What a fantabulous movie raising pertinent issues regarding biased laws in society. Anurag Kashyap, what a genius filmmaker you are. Bobby Deol, mad respect for you Don’t miss. Highly Recommended. pic.twitter.com/Wl6sfT7T8R — Lord Father (@LordFatherr) June 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Bandar Movie: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला, ‘पेड्डी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बीच उतरी ‘बंदर’
नवभारत निशानेबाज: राम नाम के विस्तृत आयाम, राजनीति से फिल्मों तक राम
स्कूल बंक कर स्टूडियो पहुंचा लड़का, फिर बना बॉलीवुड का ‘सिंथेसाइजर किंग’; कहानी कर देगी हैरान
IPL फाइनल वीडियो विवाद पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना सच्चाई जाने अफवाहों पर न करें भरोसा
सोशल मीडिया पर छाई फिल्म
फिल्म की तारीफ करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा कि बंदर! असली बॉलीवुड की वापसी। बॉबी देओल ने एक गिरे हुए सुपरस्टार समीर मेहरा के रोल में अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। अनुराग कश्यप का अंदाज एकदम डार्क, रॉ और अनफिल्टर्ड है। कोर्टरूम ड्रामा, मीडिया ट्रायल और सच बनाम ताकत। OTT का इंतजार न करें। अभी सिनेमाघरों में। जरूर देखें।
BANDAR🔥🔥🔥 OG Bollywood IS BACK!!! Bobby Deol’s CAREER-BEST as fallen superstar Samir Mehra. Anurag Kashyap goes DARK, RAW, UNFILTERED. Courtroom drama+media trial + truth vs power. 4/5⭐“Don’t wait for OTT” In theaters NOW. Go WATCH. #Bandar #BobbyDeol #AnuragKashyap pic.twitter.com/o8bQU1zDVD — Pramod Kumar Saxena (Astrologer & Bloger) (@PramodKuma79446) June 5, 2026
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म में बॉबी देओल ने समीर मेहरा का किरदार निभाया है। कहानी एक प्रेम संबंध के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सब कुछ सामान्य चल रहा होता है। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब समीर की प्रेमिका उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है। इसके बाद घटनाएं तेजी से बदलती हैं और दर्शकों को कई अप्रत्याशित ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों को छूती है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का प्रयास करती है।
बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर
‘बंदर’ का सामना बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से हो रहा है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं, ऐसे में अब सभी की नजरें शुरुआती कलेक्शन और दर्शकों की पसंद पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में पता चलेगा कि बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में कौन सी फिल्म बाजी मारती है। बता दें कि दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि फिल्म अपनी कहानी और दमदार अभिनय की वजह से लोगों को प्रभावित करने में सफल रही है।
