नवभारत निशानेबाज: राम नाम के विस्तृत आयाम, राजनीति से फिल्मों तक राम
Navabharat Nishanebaaz: सियासत के गलियारों से लेकर बॉलीवुड के गानों तक, राम नाम की महिमा हमेशा छाई रही। जानिए कैसे राम नाम के सहारे सत्ता बदली और फिल्मी दुनिया सुपरहिट हुई!
- Written By: आकाश मसने
नवभारत निशानेबाज (डिजाइन फाेटो)
Ram Naam Politics: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महात्मा गांधी ने कहा था- ‘राम नाम में अमोघ शक्ति है’। आपने प्रत्यक्ष देखा होगा कि राम का सहारा लेकर और धर्म को धंधा बनाकर कोई पार्टी कैसे सत्ता में आ जाती है। रामनाम से जनभावना जुड़ी है।’
हमने कहा, ‘राजनीति में जगजीवनराम, सीताराम केसरी, रामविलास पासवान, जीतनराम मांझी के नाम कौन नहीं जानता! हरियाणा में आया राम-गया राम की दलबदल वाली पॉलिटिक्स चर्चित रही है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, फिल्मी दुनिया भी रामभरोसे रहती आई है। आपने गीत सुने होंगे बोलो सुबह शाम हरे कृष्णा हरे राम!, देखो ऐ दीवानों ऐसा काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!, राम करे ऐसा हो जाए, मेरी निंदिया तोहे मिल जाए, मैं जागू तू सो जाए।, रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी!, मेरे रोम-रोम में बसनेवाले राम, जगत के स्वामी, ओ अंतरयामी, मैं तुझसे क्या मांगू!, राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते!, मुझमें राम, तुझमें राम, सब में राम समाया, कर ले सब से प्यार, जगत में कोई नहीं पराया। हीरोइन भी गाती है- चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी, तूने कदर ना जानी रामा, हाय रामा, रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलियुग आएगा, हंस चुगेगा दाना-तिनका, कौआ मोती खाएगा! माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गीत आपको याद होगा- मेरा पिया घर आया ओ रामजी! सामाजिक फिल्मों के दौर में एक गीत था- मैं दुखिया रो-रो हारी, मेरे राम सुनो मेरी विनती ! जब 1 लाख रुपए की बड़ी कीमत थी, तब गाना लिखा गया था- तुम लाखों का हेरफेर करने वाले रामजी, सवा लाख की लॉटरी भेजो अपने भी नाम की!’
सम्बंधित ख़बरें
IPL फाइनल वीडियो विवाद पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना सच्चाई जाने अफवाहों पर न करें भरोसा
Singer Master Madan: सिर्फ 8 गाने…और अमर हो गए मास्टर मदन, आज भी रहस्यमयी है मौत की गुत्थी
Lalit Modi On Ranveer Singh: ललित मोदी का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी बायोपिक में काम करना चाहते थे रणवीर सिंह
10 साल के इंतजार के बाद Sambhavna Seth के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी से बनीं जुड़वां बच्चों की मां
यह भी पढ़ें:- नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में कर्ज मुक्ति से कितने किसानों को लाभ? 2 लाख की माफी में फंसा शर्तों का पेंच
हमने कहा, ‘पुराने कांग्रेसी नेता पट्टाभि सीतारमैया थे जिन्हें महात्मा गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने हरा दिया था। तब बापू ने दुखी होकर कहा था कि पट्टाभि की हार मेरी हार है। कर्नाटक में सिद्धारमैया को हटना पड़ा और उनकी जगह शिव कुमार मुख्यमंत्री बन गए।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, फिल्म श्री 420 में गरीबों की बस्ती में राजकपूर ने गाया था- रमैया वस्तावैया, मैंने दिल तुझको दिया ओ रमैया वस्तावैया!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
