Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘रीमेक बनाने में कोई बुराई नहीं…’, Aamir Khan ने फिल्म की क्रिएटिविटी को लेकर की खुलकर बात

एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने रीमेक फिल्म बनाने को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही कहा कि रीमेक करने में मुझे नहीं लगता है मेरी मेरी क्रिएटिविटी कम हो रही है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 02, 2025 | 02:55 PM

आमिर खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में रीमेक फिल्मों को लेकर अपनी राय खुलकर रखी।

दरअसल, राज शमानी के पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि क्या रीमेक बनाते समय ये महसूस होता है कि वो किसी और का काम कॉपी कर रहे हैं, तो आमिर ने साफ कहा कि उन्हें रीमेक करने में कोई परेशानी नहीं है।

रीमेक फिल्मों को लेकर आमिर खान ने कही ये बात 
आमिर ने कहा, “ओरिजिनल वर्क और अडॉप्टेशन या रीमेक में मुझे कोई फर्क नहीं लगता। रीमेक बनाना मेरी क्रिएटिविटी को कम नहीं करता। मैं जब किसी कहानी को रीक्रिएट करता हूं, तो उसमें अपना नजरिया, अपनी सोच और अपनी एनर्जी डालता हूं। ये मेरा नया काम है। भले ही कहानी किसी और की हो, लेकिन जब मैं उसे पर्दे पर लाता हूं, तो वो पूरी तरह से मेरी टीम की मेहनत और सोच से नया रूप ले लेती है।”

सम्बंधित ख़बरें

Dhurandhar 2 OTT Release: थिएटर के बाद OTT पर धमाका करने को तैयार ‘धुरंधर 2’, सामने आई रिलीज टाइमिंग

Anupama Update: प्रेम के बेहोश होते ही बढ़ा ड्रामा, राही ने लगाई अनुपमा को फटकार, पाखी उठाएगी लड़ाई का मजा

Mukesh Khanna Reaction: मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, समय रैना पर किया तीखा हमला, बोले- गधे पर बैठने लायक है…

YRKKH Upcoming Twist: मेहर की साजिशों से हिलेगा परिवार, तान्या के आंसू और अभिरा का दर्द बढ़ाएंगे ट्विस्ट

शेक्सपियर का उदाहरण देते हुए आमिर ने कहा, “आज भी दुनिया भर में थिएटर में सबसे ज्यादा शेक्सपियर के प्ले होते हैं। हर भाषा में उनके नाटक किए जाते हैं और लोग वाहवाही करते हैं। तो फिर रीमेक फिल्मों को लेकर सवाल क्यों? अगर मैं शेक्सपियर करूं तो तारीफ, लेकिन अगर किसी स्पैनिश फिल्म को रीमेक करूं तो आलोचना क्यों? क्या स्पैनिश फिल्म कमतर है? ये डबल स्टैंडर्ड्स क्यों?”

ये भी पढ़ें- कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ बनेंगी दूसरी सबसे बड़ी ओपनर! तोड़ सकती है इन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘मुझे रीमेक से कोई दिक्कत नहीं’
उन्होंने आगे कहा, “मुझे रीमेक फिल्मों पर चलने वाली बहस फिजूल लगती है। मैं इसमें बिलीव ही नहीं करता। गजनी का उदाहरण देते हुए आमिर ने बताया कि वो पहले से तमिल में बन चुकी थी, लेकिन उन्होंने जब उसे किया तो उसमें अपना नजरिया और मेहनत झोंकी। ‘गजनी’ को उन्होंने अपनी ऑडियंस के लिए नए तरीके से पेश किया।”

आमिर का मानना है कि एक अच्छी कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का माध्यम रीमेक भी हो सकता है। उनके अनुसार, अगर कोई कहानी दमदार है, तो उसे नए ढंग से पेश करना भी एक तरह की कला है। इसीलिए उन्हें ना पहले रीमेक से कोई दिक्कत थी और ना ही आज है।

Aamir khan spoke openly about creativity and remake film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2025 | 02:55 PM

Topics:  

  • Aamir Khan
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.