आमिर खान की सितारे जमीन पर हुई हिट, 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
आमिर खान की वापसी फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के पहले 5 दिनों में 75.15 करोड़ रुपये की कमाई कर जबरदस्त धमाल मचाया है। पहले दिन 10.7 करोड़ से शुरुआत कर, वीकेंड पर फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई।
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान की सितारे जमीन पर हुई हिट
मुंबई: आमिर खान की वापसी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट की पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से तीन साल का ब्रेक लिया था। लेकिन अब ‘सितारे जमीन पर’ के साथ उन्होंने शानदार कमबैक किया है। फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है और इसका 5 दिनों का कलेक्शन फिल्म को हिट की कैटेगरी में रखता है।
इस इमोशनल ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 20.2 करोड़ और रविवार को 27.25 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन भी फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म ने कुल 5 दिनों में 75.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री लेगी फिल्म
फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पोसिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। आमिर खान के साथ-साथ फिल्म में 10 नए चेहरों की भी तारीफ हो रही है। लोगों को फिल्म का कंटेंट पसंद आ रहा है और वीकडेज में भी अच्छी संख्या में दर्शक थिएटर्स तक पहुंच रहे हैं। हालांकि वीकडेज में कमाई थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म का ग्राफ अब भी स्थिर है और माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक ‘सितारे जमीन पर’ 100 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री कर लेगी।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की डेटिंग की खबरों पर ईशा गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कहीं यह बात
सितारे जमीन पर की रफ्तार
इतना ही नहीं, इसने अब तक की कमाई से फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के 74.72 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है और 2025 की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान के करियर की एक और बड़ी हिट साबित हो सकती है।
