टाइगर श्रॉफ की वजह से आमिर खान के घर के बाहर जमा हुई थी फैंस की भीड़
Aamir Khan ने Tiger Shroff श्रॉफ की तारीफ की है और बताया है कि टाइगर लिए एक बार उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई थी, तब आमिर खान को यह लगा था कि यह भीड़ उनके लिए जमा हुई है।
- Written By: अनिल सिंह
आमिर खान से तारीफ सुनकर टाइगर श्रॉफ हुए भावुक, कही दिल छू लेने वाली बात
Aamir Khan On Tiger Shroff: शाहरुख खान और सलमान खान के घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटती है लेकिन आमिर खान के घर के बाहर ऐसा कुछ नहीं होता। जब उनसे यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक दिलचस्प जवाब दिया और बताया कि एक दफा उनके घर के बाहर भी भीड़ जुटी थी और उन्हें लगा कि फाइनली मैं भी अब उस लिस्ट में आ गया हूं जिसके घर के बाहर फैंस की भीड़ जमा होती है, लेकिन वह भीड़ उनके लिए नहीं थी, इस बात का मजेदार खुलासा खुद आमिर खान ने किया।
द लल्लनटॉप से बात करते हुए आमिर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान दिलचस्प को खुलासा किया और बताया कि टाइगर श्रॉफ की वजह से उनके घर के बाहर एक बार प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई थी। बातचीत के दौरान, आमिर से पूछा गया, “लोग अक्सर कहते हैं कि शाहरुख़ के घर के बाहर भीड़ लगी रहती है, सलमान के घर के बाहर हमेशा भीड़ रहती है… लेकिन आमिर के घर के बाहर नहीं, ऐसा क्यों?”
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- छिछोरे से भरी थी टीम, महाभारत की स्टार कास्ट पर मुकेश खन्ना का चौंकाने वाला बयान
इस पर आमिर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया
“एक दफा भीड़ हुई थी। कुछ सालों तक मैं और किरण एक दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट हुए थे, जहां जैकी श्रॉफ भी रहते थे। एक दिन मैं घर लौटा और देखा कि गेट के बाहर बहुत भीड़ है। मैंने सोचा, आखिरकार मेरे लिए भी लोग आए हैं! मैं खुशी-खुशी बाहर निकला, तस्वीरें खिंचवाने के लिए तैयार। लेकिन फिर मुझे बताया गया कि भीड़ असल में टाइगर का इंतज़ार कर रही थी!” आमिर की खास हास्य शैली में सुनाया गया यह किस्सा तभी और भी खास बन गया, जब एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
टाइगर श्रॉफ के क्रेज का प्रमाण
आमिर का हास्य से भरपूर यह किस्सा, टाइगर श्रॉफ के अपार क्रेज़ का, खासकर युवा पीढ़ी के बीच, एक ज़बरदस्त प्रमाण था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, टाइगर श्रॉफ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आमिर सर से ऐसी सराहना मिलना — जो पीढ़ियों से कलाकारों को प्रेरित करते आ रहे हैं — मेरे लिए बहुत विनम्र करने वाला अनुभव है। बहुत-बहुत धन्यवाद, सर। इससे मुझे अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।”
“टाइगर इफेक्ट” सिर्फ सिनेमा नहीं
‘बागी 4‘ की रिलीज़ नज़दीक है और फिल्म के ₹200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है — ऐसे में यह साफ है कि टाइगर श्रॉफ की लोकप्रियता अब सिर्फ बॉक्स ऑफिस आंकड़ों तक सीमित नहीं रही। आज “टाइगर इफेक्ट” सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन और समर्पण के ज़रिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। और जैसा कि टाइगर खुद विनम्रता से स्वीकार करते हैं, “जब आमिर ख़ान जैसे सम्मानित कलाकार से सराहना मिले, तो इससे बड़ा मोटिवेशन कोई नहीं हो सकता।”यह एक दुर्लभ क्षण है, जब एक सुपरस्टार, दूसरे को पूरे दिल से सम्मान देता है।
