Aamir Khan 1st Wife: जब रीना दत्ता ने ठुकरा दिया था आमिर खान का प्रपोजल, फिर कैसे बनी लव स्टोरी?
Aamir Khan First Love: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर ख़ान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी जैसी है, जिसमें एकतरफा प्यार, इनकार और फिर शादी का सफर शामिल है।
- Written By: यति सिंह
आमिर ख़ान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan Reena Dutta Love Story: आमिर ख़ान आज भले ही बॉलीवुड के एक बड़े मुकाम पर हैं, लेकिन उनकी रियल लाइफ की पहली मोहब्बत की शुरुआत बेहद कशमकश भरी रही। आमिर को अपनी पड़ोसन रीना दत्ता से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, जिसे पाने के लिए उन्हें काफी मशक़्क़त करनी पड़ी। यह बात उस दौर की है, जब आमिर ख़ान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
उसी दौरान उनके घर के ठीक सामने रीना दत्ता का घर था। एक्टर आमिर अक्सर अपनी खिड़की से रीना को देखा करते थे और धीरे-धीरे यह सिलसिला गहरी मोहब्बत में बदल गया। रीना की सादगी ने आमिर के दिल पर ऐसा जादू किया कि वह हर समय बस उन्हीं के ख्यालों में खोए रहने लगे।
ख़ून से लिखे खत पर मिला था सख्त रिजेक्शन
अपने दिल की बात रीना तक पहुंचाने के लिए आमिर खान ने एक अनोखा लेकिन बेहद फिल्मी रास्ता चुना। उन्होंने अपने ख़ून से एक लव लेटर लिखा और रीना के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Geeta Kapoor Career: गीता कपूर ने 15 साल की उम्र में शुरू किया सफर, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज
विपुल शाह से आलिया भट्ट तक, इंडस्ट्री के नए निर्देशकों पर खेला बड़ा दांव, बदल सकती है बॉलीवुड की तस्वीर
‘द अलायंस’ में होगी वंशज सिंह की धमाकेदार वापसी! वाइल्डकार्ड एंट्री से पहले कुशाल टंडन को दी खुली चुनौती
Lock Upp 2 Update: लॉक अप 2 में होगी तेजस्वी प्रकाश की धमाकेदार एंट्री! पामेला सेरेना संग फिर हो सकती है टक्कर
हालांकि, रीना को आमिर का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने आमिर के इस लव लेटर पर गहरी नाराजगी जताई और आमिर के प्रपोजल को साफ तौर पर ठुकराते हुए उन्हें ऐसे ड्रामे दोबारा न करने की कड़ी हिदायत दे दी।
आमिर ख़ान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार पिघल गया दिल
रीना से मिले इस कड़े रिजेक्शन के बाद आमिर ख़ान पूरी तरह टूट गए थे। उन्होंने तय किया कि वह अब आगे से रीना का पीछा नहीं करेंगे और न ही उन्हें परेशान करेंगे। लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था।
आमिर की इस दूरी और उनकी खामोशी ने रीना को बेचैन कर दिया। आखिरकार रीना को भी अपनी गलती का महसूस हुई और उन्होंने आमिर के प्रति अपने दिल में छुपे प्यार को पहचान कर उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़ें: Geeta Kapoor Career: गीता कपूर ने 15 साल की उम्र में शुरू किया सफर, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज
आमिर-रीना ने घरवालों से छुपकर की थी कोर्ट मैरिज
प्यार का इकरार होने के बाद दोनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके अलग-अलग धर्म थे। आमिर खान मुस्लिम परिवार से थे और रीना हिंदू परिवार से थीं। आमिर खान और रीना को पता था कि उनके परिवार इस रिश्ते के लिए आसानी से राजी नहीं होंगे।
ऐसे में आमिर खान और रीना दत्ता ने साल 1986 में चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी की खबर उन्होंने काफी समय तक अपने परिवारों से छिपाकर रखी थी। हालांकि, समय के साथ चीजें बदलीं, लेकिन उन दोनों का यह अनोखा सफर आज भी चर्चा में रहता है।
