आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बाद नहीं होगा ग्रैंड रिसेप्शन, सादगी से शुरू की नई जिंदगी
Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों शादी के बाद कोई ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित नहीं करेंगे। निजी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
- Written By: सोनाली झा
आमिर खान और गौरी स्प्रैट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Aamir Khan Reception: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी लंबे समय की दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आयोजित एक निजी समारोह में दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की। शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। अब शादी के बाद एक और बड़ी जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी ने किसी भी तरह का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित न करने का फैसला किया है। फिल्मी दुनिया में जहां शादियों के बाद बड़े-बड़े रिसेप्शन आम बात हैं, वहीं आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने इस परंपरा से अलग रास्ता चुना है। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सीमित मेहमानों को ही निमंत्रण दिया। अब शादी के बाद भी वे किसी भव्य रिसेप्शन का आयोजन नहीं करेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहली तस्वीर
शादी के दौरान परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सभी रस्में पूरी की गईं। समारोह के बाद एक छोटा-सा लंच रखा गया, जिसमें सिर्फ खास मेहमान शामिल हुए। शादी के बाद आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों कोर्ट मैरिज के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। वहीं गौरी का बेटा भी इस खास मौके पर उनके साथ मौजूद दिखाई दिया।
सम्बंधित ख़बरें
90s Actress Madhoo: ‘9 साल में इतना काम किया’…अभिनेत्री मधु ने सुनाई अपने करियर की अनकही कहानी
‘अंगूरी भाभी’ अब बनेंगी जेल की नई खिलाड़ी, शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बदल जाएगा ‘लॉक अप 2’ का गेम
जब हार मान चुकी थीं विद्या बालन, रिजेक्शन के बाद बदली किस्मत, एक कॉल ने बना दिया स्टार
Lock Upp 2 Controversy: श्रेया कालरा पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, सुनाई खरी-खोटी
कई साल पुरानी दोस्ती बनी जीवनसाथी का रिश्ता
आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आमिर ने इसी साल अपने जन्मदिन के मौके पर पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।
दो शादियों के बाद तीसरी बार बसाया घर
यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका बेटा आजाद राव खान है। यह रिश्ता भी लगभग 16 साल बाद खत्म हो गया। अब गौरी स्प्रैट के साथ आमिर ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है।
