- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Daughter Ira Khan Sent Puzzle Wedding Invitation Card To Friends
आमिर खान की लाडली इरा ने चुना Puzzle वेडिंग इनविटेशन कार्ड, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
- Written By: संदीप पांडे

इरा खान, नुपुर शिखारे और वेडिंग इनविटेशन कार्ड की फोटो (Photo - Instagram)
मुंबई : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के घर जल्द ही शादी की शहनाईयां बजने वाली हैं। एक्टर की बेटी इरा खान (Ira Khan) जनवरी, 2024 में अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) से शादी करने जा रही हैं। कुछ समय पहले ही कपल की सगाई हुई थी। जिसके बाद अब ये शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर खान के घर में इस वक्त शादी की तैयारियां जोरों-शोरों में चल रही है।
इरा खान ने अपने दोस्तों और करीबियों को वेडिंग इनविटेशन कार्ड भी भेजना शुरू कर दिया है। इरा ने अपनी शादी के लिए कस्टमाइज्ड पजल कार्ड चुना है। जिसे देखने के बाद आपका भी सिर चकरा जाएगा। इरा ने अपने दोस्तों को भेजे गए अपने इस खास इनविटेशन कार्ड पर उनके रिएक्शन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है साथ ही लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Pooja Bhatt ने आमिर खान संग शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- एक दिन जरूर सुनाऊंगी इसके पीछे की पूरी कहानी
Arijit Singh Retirement: अरिजीत की रिटायरमेंट खबर सुन हैरान रह गए आमिर खान, बोले- हम लोग आएं या नहीं?
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
Aamir Khan New Cricket Movie: लगान के बाद नई क्रिकेट पारी खेलने को तैयार आमिर, आशुतोष के साथ फिर बनाएंगे टीम
दोस्तों ने जोड़ा इरा का पजल कार्ड
इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके दोस्तों को उनके कस्टमाइज्ड वेडिंग इंविटेशन कार्ड को जोड़ते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके दोस्त अपना सिर भी पकड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए इरा ने लिखा, “पोपेय: इसे थोड़ा-थोड़ा करके एडिट करें। मैंने तो एक रात में कर दिया यह अप्रैल से ही चल रहा है। देर आए दुरुस्त आए। इसके अलावा, अब मिष्टी! हम एक महीने के अंदर शादी करने जा रहे हैं! दोस्तों मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं क्या आप मेरी जिंदगी में लोगों की विविधता और दायरा देखते हैं।”
इरा ने दोस्तों का रिएक्शन किया शेयर
उन्होंने आगे लिखा, “पजल्स पर जैन और डेनिएल के रिएक्शन के बीच विरोधाभास को न चूकें, डेनिएल का असेंबल यह बहुत प्यारा है! जिसे निहाल के न रोने की कोशिश के साथ जोड़ना पड़ा (पहले मैंने सोचा कि आहें पहेली के कारण थीं, फिर मुझे एहसास हुआ कि वह भावुक महसूस कर रहा था), क्षितिज और बाकी सभी के रिएक्शन के बीच विरोधाभास, निर्देशों का पालन करना और न करना (साफ तौर पर वे काफी नहीं थे) सभी अलग-अलग कैमरामैन और उनकी चल रही कमेंट्री। बस पूरा वीडियो देखें कुछ भी न चूकें मैंने ये सभी फुटेज कई बार देखे हैं और यह अब भी हर बार मेरा दिल भर देता है।”
इस दिन होगी इरा की शादी
बता दें कि इरा खान 3 जनवरी, 2024 को अपने मंगेतर और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखारे के साथ कोर्ट मैरिज करने जा रही हैं। जिसके बाद वो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर जाएंगे। इरा ने अपनी वेडिंग के लिए इस डेट को इसलिए चुना है, क्योंकि वो 3 जनवरी को ही नुपुर के साथ डेट पर गई थीं।
Aamir khan daughter ira khan sent puzzle wedding invitation card to friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














