‘मुश्किल वक्त में हमेशा साथ खड़े रहे…’, आमिर खान के जन्मदिन पर सायरा बानो ने भावुक पोस्ट कर याद किए खास पल
Aamir Khan Birthday: आमिर खान के 61वें जन्मदिन पर सायरा बानो ने खास पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में भी आमिर हमेशा उनके और दिलीप कुमार के साथ खड़े रहे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आमिर खान जन्मदिन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saira Banu Post For Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी आमिर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनसे जुड़ी कुछ खास और भावुक यादें साझा की हैं।
सायरा बानो ने सोशल मीडिया के जरिए आमिर खान के साथ बिताए पलों को याद करते हुए बताया कि आमिर न सिर्फ एक शानदार अभिनेता हैं, बल्कि मुश्किल समय में साथ देने वाले सच्चे और संवेदनशील इंसान भी हैं। उनके अनुसार, आमिर का स्वभाव हमेशा से बेहद विनम्र और सादगी भरा रहा है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है।
सायरा बानो ने आमिर खान के लिए शेयर किया खास पोस्ट
अपने पोस्ट में सायरा बानो ने लिखा कि कुछ ही समय पहले आमिर खान अपनी साथी गौरी के साथ उनसे मिलने उनके घर आए थे। उस मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आमिर को देखकर उन्हें वही एहसास हुआ, जैसा किसी अपने के आने पर होता है। उन्होंने बताया कि आमिर हमेशा से बेहद समझदार और नम्र स्वभाव के इंसान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
सायरा बानो ने यह भी बताया कि आमिर खान के मन में उनके दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के लिए हमेशा गहरा सम्मान रहा है। उन्होंने लिखा कि खुशी के पलों से लेकर मुश्किल समय तक आमिर हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े रहे। खासतौर पर उस समय जब दिलीप कुमार की किताब को प्रकाशित करने में कई चुनौतियां सामने आ रही थीं, तब आमिर ने पूरे समर्पण के साथ उनकी मदद की थी।
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि बीमारी के कठिन दिनों में भी आमिर खान ने उनका साथ नहीं छोड़ा। उनकी इंसानियत और सहयोग को वह कभी भूल नहीं सकतीं। सायरा बानो ने कहा कि जब आमिर हाल ही में उनसे मिलने आए, तो उन्हें ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई सदस्य मिलने आया हो।
अपने संदेश के अंत में सायरा बानो ने आमिर खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और लिखा कि “आज जब पूरी दुनिया आपका जन्मदिन मना रही है, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आपके जैसा इंसान सिर्फ एक ही हो सकता है।”
ये भी पढ़ें- सब समय का खेल है…हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी का इशारों-इशारों में तंज, वायरल हुआ पोस्ट
60 और 70 के दशक में अभिनेत्री ने दी हैं कई यादगार फिल्में
बता दें कि सायरा बानो 60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई यादगार फिल्मों में काम किया है। हालांकि अब वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अक्सर पुराने दिनों की यादें और अपने पति दिलीप कुमार से जुड़े किस्से फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
